लोकसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

लोक सभा अध्यक्ष कोहिमा में  सीपीए  इंडिया क्षेत्र ज़ोन-III के 22वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे


नागालैंड के मुख्यमंत्री, राज्य सभा के उप सभापति, नागालैंड विधान सभा के अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होंगे

दो दिवसीय सम्मेलन में प्रतिनिधि “नीति, प्रगति और लोग:परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में विधानमंडल” विषय  पर चर्चा करेंगे

Posted On: 08 NOV 2025 8:31PM by PIB Delhi

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 10 नवंबर 2025 को कोहिमा, नागालैंड में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए ) भारत क्षेत्र  ज़ोन-III के 22वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

नागालैंड के  मुख्यमंत्री, डॉ. नेफ्यू रियो; राज्य सभा के  उप सभापति, श्री हरिवंश; और नागालैंड विधान सभा के  अध्यक्ष और सीपीए भारत क्षेत्र  ज़ोन-III के अध्यक्ष, श्री शेरिंगैन  लोंगकुमेर इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

इस दो-दिवसीय सम्मेलन (10-11 नवंबर 2025) में पूरे देश से आए प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन का विषय है "नीति, प्रगति और लोग: परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में विधानमंडल" सम्मेलन के उप-विषय हैं :

(i) विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने  में विधानमंडलों की भूमिका; और

(ii) जलवायु परिवर्तनहाल में उत्तर -पूर्वी  क्षेत्र में बादलों के फटने और भूस्खलन के परिप्रेक्ष्य में।

राज्य सभा के  उप सभापति, श्री हरिवंश समापन समारोह को संबोधित करेंगे। मेघालय विधान सभा के  अध्यक्ष और सीपीए भारत क्षेत्र  ज़ोन-III के उपाध्यक्ष श्री थॉमस . संगमा तथा नागालैंड विधान सभा के  उपाध्यक्ष, श्री एस. तोइहो येप्थो धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। सम्मेलन के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया जाएगा।

सीपीए  भारत क्षेत्र ज़ोन III ने क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने, सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं को बढ़ावा देने और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अवसंरचना विकास और एक्ट ईस्ट पॉलिसी जैसे विशिष्ट क्षेत्रीय मुद्दों को संबोधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी प्रमुख उपलब्धियों में भारत- आसियान व्यापार और सहयोग विजन में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को शामिल करना तथा बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने, व्यापार संबंधी आउटपोस्ट को बढ़ाने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का आह्वान शामिल हैं।  यह जोन राष्ट्रीय -विधान एप्लिकेशन (NeVA) के कार्यान्वयन, डिजिटलीकरण पर चर्चा और सक्रिय जन भागीदारी के माध्यम से संसदीय प्रक्रियाओं में सुधार लाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

***
 

AM


(Release ID: 2187895) Visitor Counter : 36
Read this release in: English