युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ सामूहिक गायन में शामिल हुईं

Posted On: 07 NOV 2025 7:45PM by PIB Delhi

केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार सुबह नई दिल्ली स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के विशेष सामूहिक गायन के लिए इकट्ठा हुए। यह कार्यक्रम खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, श्री बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित इस प्रतिष्ठित गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी उद्घाटन समारोह का एक हिस्सा था।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्‍व में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह का ऑनलाइन प्रसारण किया गया, जहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रव्यापी समारोह का उद्घाटन किया और नागरिकों से देशभक्ति, एकता और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया, जिसका प्रतिनिधित्व 'वंदे मातरम' करता है।

भारतीय खेल प्राधिकरण और एमवायएएस के 100 से ज़्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पूरे गीत के गायन में भाग लिया, जो मातृभूमि के प्रति एकता, गौरव और समर्पण का प्रतीक बन गया है। यह कार्यक्रम शुक्रवार सुबह देश भर के केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और उनके अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा एक साथ आयोजित कई कार्यक्रमों में से एक था।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर का यह समारोह, 1875 में अक्षय नवमी के दिन 'वंदे मातरम' लिखे जाने के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव (7 नवंबर, 2025 - 7 नवंबर, 2026) की शुरुआत का प्रतीक है।

****

पीके/केसी/केएल/एमबी


(Release ID: 2187753) Visitor Counter : 16
Read this release in: English , Urdu