प्रविष्टि तिथि:
07 NOV 2025 8:13PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने क्रिसकैपिटल फंड एक्स (सीसी फंड एक्स), टू इन्फिनिटी पार्टनर्स (टू इन्फिनिटी) और रैप्टर इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (रैप्टर) (सामूहिक रूप से अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईएल जिन इलेक्ट्रॉनिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (आईएल जेआईएन/टारगेट) की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन, अधिग्रहणकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से आईएल जेआईएन में कुछ अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय अधिमान्य शेयरों और इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण से संबंधित है।
अधिग्रहणकर्ता निजी इक्विटी निवेशक हैं।
टारगेट इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें मुद्रित सर्किट बोर्ड (पीसीबी) असेंबली, पीसीबी और बॉक्स-निर्मित उत्पादों का विनिर्माण शामिल है। इन बॉक्स-निर्मित उत्पादों में सेट-टॉप बॉक्स, स्मार्ट घड़ियां, माइक्रो-इन्वर्टर स्मार्ट मीटर, राउटर, चार्जर और ट्रू वायरलेस स्पीकर शामिल हैं। इसके अलावा, टारगेट अपनी संबंधित संस्थाओं के माध्यम से ऊर्जा समाधान प्रदान करने में भी शामिल है, जिसमें निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सौर इन्वर्टर, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियां, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर, और औद्योगिक सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर स्वचालन समाधान शामिल हैं।
आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
***
पीके/केसी/एसएस