श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने विशेष अभियान 5.0 के सफल समापन के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की

Posted On: 07 NOV 2025 4:56PM by PIB Delhi

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान हेतु विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 5.0 के सफल समापन के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस अभियान में मंत्रालय के साथ-साथ पूरे देश में इसके संबद्ध, अधीनस्थ और स्वायत्त संगठनों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली परिणाम प्राप्त हुए।

मुख्य उपलब्धियां

  1. लंबित मामलों का प्रभावी निपटान - मंत्रालय और उसके संबद्ध निकायों ने विभिन्न श्रेणियों में लंबित मामलों को निपटाने में उल्लेखनीय प्रगति की है:
  • 55,113 लक्ष्य के मुकाबले 76,416 जन शिकायतों का निपटारा किया गया।
  • 2,479 के लक्ष्य के मुकाबले 3,512 लोक शिकायत अपीलों का निपटारा किया गया।
  • 708 के लक्ष्य के विरुद्ध 916 पीएमओ संदर्भों का समाधान किया गया।

2.    सुव्यवस्थित फाइल प्रबंधन - दो लाख से अधिक फाइलों की समीक्षा की गई, जिसके परिणामस्वरूप 75,488 फ़ाइलों को सफलतापूर्वक हटाया गया । इसके अतिरिक्त, 13,283 के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 23,527 ई-फ़ाइलों की समीक्षा की गई और 4,576 ई-फ़ाइलें बंद की गईं, जिससे दक्षता में सुधार और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन में योगदान मिला।

3. अनुकूलित स्थान उपयोग - अभियान के माध्यम से, लगभग 1,96,398 वर्ग फुट कार्यालय और बाहरी स्थान को पुनः प्राप्त, पुनर्गठित और सुंदर बनाया गया - जिससे कार्यस्थल की दक्षता और सौंदर्य में वृद्धि हुई।

4. राजस्व सृजन - स्क्रैप और अनुपयोगी सामग्रियों के निपटान से कुल 32,09,100 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो संसाधन अनुकूलन के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

5. स्वच्छता और पर्यावरण सुधार - 4,061 से ज़्यादा स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए, जो 2,289 के लक्ष्य से अधिक थे। इन पहलों ने कर्मचारियों और आम जनता, दोनों के लिए एक ज़्यादा स्वच्छ और स्वागतयोग्य वातावरण बनाने में योगदान दिया है।

नियमित निगरानी और आउटरीच गतिविधियां

मंत्रालय के उच्चतम स्तर पर अभियान की प्रगति पर कड़ी निगरानी रखी गई। इस दौरान विभिन्न जागरूकता और आउटरीच पहल भी आयोजित की गईं, जिनमें मंत्रालय के सभी संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों में सामूहिक शपथ गतिविधियां और वृक्षारोपण अभियान शामिल थे।

विशेष अभियान 5.0 का सफल समापन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की दक्षता, पारदर्शिता और सेवा वितरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है - जो निरंतर प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए एक मजबूत मिसाल कायम करता है।

***

पीके/केसी/एचएन/आईएम/एनजे/जीआरएस


(Release ID: 2187475) Visitor Counter : 22
Read this release in: English , Urdu