सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कॉर्पोरेट मामलों और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने पूर्वी विनोद नगर (पूर्वी दिल्ली) के खेल परिसर में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया

प्रविष्टि तिथि: 06 NOV 2025 2:12PM by PIB Delhi

स्थानीय खेल प्रतिभाओं और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने की एक प्रमुख पहल, सांसद खेल महोत्सव 2025 का आज पूर्वी विनोद नगर (पूर्वी दिल्ली) खेल परिसर में उद्घाटन किया गया। केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों और सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, श्री हर्ष मल्होत्रा, पटपड़गंज विधायक रविंदर सिंह नेगी और अन्य अधिकारियों के साथ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

श्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के विजन को दोहराया और जमीनी स्तर पर एक मजबूत खेल संस्कृति के निर्माण के महत्व पर बल दिया।

श्री मल्होत्रा ने सभी आयु वर्ग के लिए शारीरिक फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं की अभूतपूर्व भागीदारी प्रसंशनीय है और उनकी असीम ऊर्जा और उत्साह इसका प्रमाण है।

श्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने इस बात पर जोर दिया कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य न केवल खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना है, बल्कि वास्तविक प्रतिभा की पहचान करना और उसे विकसित करना तथा युवाओं को एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करना भी है।

खेल के 5 एस - स्पीड, स्टैमिना, स्किल, स्ट्रेंथ और स्पिरिट का हवाला देते हुए- श्री मल्होत्रा ने इस बात पर जोर दिया कि स्पिरिट सबसे महान है। उन्होंने ऐतिहासिक खेलो भारत नीति 2025 का भी उल्लेख किया, जिसका उद्देश्य देश के खेल परिदृश्य को नया आकार देना और खेलों के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाना है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेलों को शिक्षा और संस्कृति के समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने भारत के भावी खेल चैंपियनों को तैयार करने की भूमिका पर प्रकाश डाला।

सांसद खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, कुश्ती, फुटबॉल और अन्य खेलों सहित विभिन्न विषयों में 11 प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के लड़के और लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

श्री मल्होत्रा ​​ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए सहायता और मार्ग प्रदान किया जाएगा।

अंत में श्री मल्होत्रा ​​ने स्कूलों, कॉलेजों, खेल क्लबों और स्थानीय एथलीटों से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

 

---

पीके/केसी/केएल/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2186913) आगंतुक पटल : 166
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil