लोकसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

लोक सभा अध्यक्ष ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2025 9:45PM by PIB Delhi

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा:

" सिख धर्म के संस्थापक, प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं कोटि-कोटि नमन। गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता और सत्य के आदर्शों से विश्व को आलोकित किया।

उनके उपदेशों ने समाज में करुणा, सेवा और सह-अस्तित्व का भाव जागृत किया तथा धर्म को मानव कल्याण का माध्यम बनाया। उन्होंने जाति, पंथ और भेदभाव से परे रहकर मानवता को एक सूत्र में बाँधने का सन्देश दिया और कर्मयोग व सत्कर्म को जीवन का सार बताया। गुरु साहिब की पावन शिक्षाएँ युगों-युगों तक हमें सत्य, प्रेम और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर अग्रसर करती रहें यही प्रार्थना है।

***

AM


(रिलीज़ आईडी: 2186538) आगंतुक पटल : 123
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu