रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री विश्वजीत सहाय ने रक्षा महालेखा नियंत्रक का पदभार संभाला

Posted On: 01 NOV 2025 2:44PM by PIB Delhi

रक्षा वित्त और लोक प्रशासन में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1990 बैच के अधिकारी श्री विश्वजीत सहाय ने 01 नवंबर, 2025 को रक्षा महालेखा नियंत्रक (सीजीडीए) का पदभार ग्रहण किया।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके श्री विश्वजीत सहाय ने भारत सरकार में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है, जिनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार; भारी उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव; और रक्षा मंत्रालय में वित्त प्रबंधक (अधिग्रहण विंग) शामिल हैं। रक्षा लेखा विभाग में, उन्होंने प्रयागराज में रक्षा लेखा (पेंशन) के प्रधान नियंत्रक; संयुक्त सीजीडीए; और विशेष सीजीडीए जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

श्री विश्वजीत सहाय ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय, यूके और जॉर्ज सी. मार्शल यूरोपीय सुरक्षा अध्ययन केंद्र, जर्मनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

***

पीके/केसी/एमएम


(Release ID: 2185170) Visitor Counter : 1118
Read this release in: English , Urdu