खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने स्वच्छता को बढ़ावा देने और कार्यालय दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग लिया


खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की, स्वच्छता को बढ़ावा दिया और लंबित मामलों को कम किया

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2025 5:36PM by PIB Delhi

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जिसका उद्देश्य सभी मंत्रालयों/विभागों के सभी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा सरकारी कार्यालयों के साथ आम जनता के अनुभव को बढ़ाना है।

विशेष अभियान 5.0 के उद्देश्यों के अनुरूप, मंत्रालय ने ई-कचरे के निपटान, रिकॉर्ड प्रबंधन के अनुपालन (समीक्षा की जाने वाली फाइलें - 315) और पीएमओ (2), सांसदों/राज्य सरकारों (9) से संसदीय आश्वासन (2), लोक शिकायत/अपील (203) आदि सहित लंबित संदर्भों के समाधान के संबंध में अपने लक्ष्यों की पहचान की।

वरिष्ठ अधिकारी विशेष अभियान 5.0 की प्रगति की लगातार बननिगरानी कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप, अधिकांश निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिए गए हैं। मंत्रालय ने 315  फाइलों की समीक्षा की है और उनमें से 267 फाइलों को हटा दिया गया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री कार्यालय (2), सांसदों/राज्य सरकारों (09) और लोक शिकायतों/अपीलों (71) से लंबित मामलों का आवश्यक कार्रवाई के बाद निपटारा/समाधान किया गया है।

अभियान के एक भाग के रूप में, मंत्रालय ने 01.10.2025 को सचिव, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (एफपीआई) के नेतृत्व में एक स्वच्छता अभियान चलाया और 30.09.2025 को एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्वच्छता अभियान के बाद कुल 125 वर्ग फुट जगह खाली हुई और मंत्रालय को कबाड़ निपटान से 59001 रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने विशेष अभियान 5.0 की प्रगति की समीक्षा के लिए 30 अक्टूबर, 2025 को रिकॉर्ड रूम सहित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय परिसर का निरीक्षण किया।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय इस अभियान को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भविष्य में भी अधिक स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके, कार्यालय स्थल का कुशल प्रबंधन और कार्यप्रवाह सुनिश्चित किया जा सके तथा लंबित मामलों के प्रभावी निपटान को बढ़ावा दिया जा सके।

*****

पीके/केसी/एनकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2185068) आगंतुक पटल : 40
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu