विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

माननीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग में विशेष अभियान 5.0 गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2025 8:40PM by PIB Delhi

माननीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने  सचिव डॉ. राजीव मणि और अपर सचिव/नोडल अधिकारी श्री आर.के. पटनायक के साथ विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग में की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की।

इस दौरान, माननीय मंत्री द्वारा फाइलों की छंटाई, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) को विरासत रिकॉर्ड का हस्तांतरण, ई-कचरे का निपटान और नीलामी सहित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई।

माननीय मंत्री ने विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत विभाग द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में मीडिया कर्मियों को भी संबोधित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018FAG.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0027HKL.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0036TER.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004IC1V.jpg

*****

पीके/केसी/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2185007) आगंतुक पटल : 50
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu