पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में आयोजित भारत समुद्री सप्ताह-2025 में 'जहाज वित्तपोषण के लिए अभिनव तंत्र' पर प्रकाश डाला
देश का समुद्री क्षेत्र जिसका मूल्य लगभग 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है, निवेश के अपार अवसर प्रस्तुत करता है: श्री नितिन गडकरी
Posted On:
27 OCT 2025 6:37PM by PIB Delhi
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह-2025 को संबोधित किया, जिसका विषय था ‘जहाज वित्तपोषण के लिए अभिनव तंत्र’ ।

श्री गडकरी ने कहा कि देश का समुद्री क्षेत्र जिसका मूल्य लगभग 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (84 लाख करोड़ रुपये) है, बंदरगाहों, नौवहन और रसद में निवेश की अपार संभावनाएं है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा टीओटी, इनविट और पीपीपी मॉडल के माध्यम से 1.4 लाख करोड़ रुपये जुटाने में मिली सफलता का हवाला देते हुए—जिसमें निजी भागीदारी 10 प्रतिशत से बढ़कर 35 प्रतिशत हो गई है - कहा कि इसी तरह के उपायों से परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेज़ी आ सकती है, गुणवत्ता में सुधार हो सकता है और निजी क्षेत्र के नवाचार और कुशल निधि प्रवाह के माध्यम से सरकार पर वित्तीय बोझ कम हो सकता है। उन्होंने "महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण: भारत की समुद्री प्रगति" शीर्षक से सीएमईजी (आरआईएस) - भारत समुद्री रिपोर्ट 2025-26 का विमोचन किया।

श्री गडकरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सागरमाला 2.0 विजन को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल की सराहना की। सागरमाला 2.0 का उद्देश्य जहाज निर्माण, मरम्मत और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना, बंदरगाहों की क्षमता बढ़ाना, तटीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और अंतर्देशीय जलमार्गों को पुनर्जीवित करना है।
उन्होंने कहा कि निजी नवाचार, पारदर्शी शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के साथ, देश अपने समुद्री नेतृत्व और प्रतिस्पर्धात्मकता में स्थायी वैश्विक विश्वास का निर्माण कर सकता है।
****
पीके/केसी/एचएन/एसवी
(Release ID: 2183105)
Visitor Counter : 44