पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) और उसके द्वारा संचालित संगठनों में चल रहे विशेष अभियान के पांचवे चरण में कबाड़ के निपटान और कार्यालय स्थान की सफाई के संबंध में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ

Posted On: 26 OCT 2025 2:58PM by PIB Delhi

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष अभियान का पाँचवा चरण शुरू हुआ। इसका उद्देश्य विभाग और उसके स्वायत्त निकाय, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के साथ-साथ दो सार्वजनिक उपक्रमों, राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) और सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) में स्वच्छता को बढ़ावा देना और लंबित मामलों को कम करना है।

अभियान को पूरी गति देने के उद्देश्य से विभाग उसके स्वायत्त निकाय, सीएसआईआर और दो सार्वजनिक उपक्रमों (सीईएल और एनआरडीसी) के लिए विशेष अभियान के पांचवे चरण के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में प्रगति की मध्यावधि समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया है कि अक्टूबर 2025 के मध्य तक डीएसआईआर ने विशेष अभियान के अंतर्गत लंबित जन शिकायतों के निपटान और अभिलेख प्रबंधन 50 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिए हैं।

कबाड़ के निपटान और कार्यालय स्थान की सफाई में प्रभावशाली परिणाम सामने आए हैं। इससे एक करोड़ नौ लाख छब्बीस हजार पाँच सौ पंचानवे रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है और 14,910 वर्ग फुट स्थान मुक्त हुआ है। 2 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान 146 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आउटडोर अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं।

विभाग को इस अभियान के उत्कृष्ट सकारात्मक प्रभाव की आशा है और अभियान की शेष अवधि में विभाग के लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन की उम्मीद है।

*****

पीके/ केसी/ एसके


(Release ID: 2182644) Visitor Counter : 59
Read this release in: Urdu , English , Tamil