आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने 80वें संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह में वैश्विक शांति और विकास के लिए भारत की वचनबद्धता को रेखांकित किया

Posted On: 24 OCT 2025 10:09PM by PIB Delhi

माननीय केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, श्री मनोहर लाल, नई दिल्ली में आयोजित 80वें संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में, मंत्री महोदय ने पिछले आठ दशकों में संघर्षों को रोकने, अंतर्राष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने और पिछड़े राष्ट्रों के विकास में सहयोग देने में संयुक्त राष्ट्र के योगदान पर प्रकाश डाला। "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" विषय का उल्लेख करते हुए, जो भारत की जी20 अध्यक्षता में निहित एक अवधारणा है, उन्होंने परस्पर जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए साझा वैश्विक जिम्मेदारी और सहयोग के महत्व पर बल दिया।

मंत्री महोदय ने संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत की गहरी साझेदारी की पुष्टि की और भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष तथा भारत-संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण जैसे प्रस्तावों के बारे में बताते हुए दक्षिण-दक्षिण सहयोग के प्रति भारत के कार्य-उन्मुख दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता का उदाहरण दिया। संयुक्त राष्ट्र मिशनों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय शांति सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के कड़े रुख और संयुक्त राष्ट्र में सुधारों, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार, ताकि इसे और अधिक समावेशी और प्रतिनिधिक बनाया जा सके, के अपने आह्वान को दोहराया। श्री मनोहर लाल ने अपने भाषण के अंत में कहा कि भारत शांति, लगातार विकास और वैश्विक दक्षिण की आवाज़ को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ रचनात्मक रूप से हमेशा सहयोग देगा।

***

पीके/केसी/केएल/एनके


(Release ID: 2182419) Visitor Counter : 24
Read this release in: English , Urdu