औषधि विभाग
लंबित मामलों के निपटान हेतु विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 5.0 के अंतर्गत मध्यावधि उपलब्धियाँ
प्रविष्टि तिथि:
22 OCT 2025 8:17PM by PIB Delhi
2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाला लंबित मामलों के निपटान हेतु विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 5.0, औषधि विभाग और उसके संगठनों में सक्रिय रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। यह अभियान सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने, विभिन्न लंबित मामलों को कम करने, ई-कचरे के निपटान पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने और जन शिकायतों एवं अपीलों के समाधान पर केंद्रित है। विभाग द्वारा अभियान के मध्यावधि लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया गया है।
प्रमुख मध्यावधि लक्ष्य हैं :
• 11143 सफाई स्थलों (आंतरिक और बाह्य) में से 5321 को कवर किया गया
• 19 में से 9 सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू किया गया
• 20529 भौतिक फाइलों में से 12631 की समीक्षा की गई और 4900 फाइलों को हटाया गया
• ई-कचरे की पहचान — >3000 किलोग्राम
• राजस्व सृजन — अब तक लगभग ₹31286
• कार्यालय स्थान का पुनः दावा — लगभग 19225 वर्ग फुट।
उपरोक्त उपलब्धि15 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2025 के बीच अभियान के प्रारंभिक चरण के दौरान निर्धारित लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक है।


|
Karnataka Antibiotics and Pharmaceuticals Limited, Peenya, Bangalore
(Before-After Photos)
|
|

|

|
|

|

|
|

|

|
***
पीके/केसी/जेएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2181668)
आगंतुक पटल : 131