पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने लंबित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 5.0 के दौरान उल्लेखनीय अंतरिम प्रगति हासिल की

Posted On: 22 OCT 2025 5:08PM by PIB Delhi

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने लंबित मामलों के निस्तारण हेतु चल रहे विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 5.0 के तहत उल्लेखनीय अंतरिम प्रगति हासिल की है। यह अभियान – एससीडीपीएम – अपने पांचवें संस्करण (2025) में है और केन्द्र सरकार के सभी कार्यालयों में स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन में सुधार तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर केंद्रित रहा है। यह एससीडीपीएम 5.0, जिसे इस वर्ष 2 अक्टूबर को राष्ट्र व्यापी स्तर पर शुरू किया गया था, पूरे अक्टूबर महीने में पूरे जोश के साथ जारी रहने वाला, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सममान को दर्शाता है। इस प्रमुख अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता व सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ाना है और इसकी अगुवाई प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) कर रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'स्वच्छ भारत' के विजन के अनुरूप पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने एससीडीपीएम 5.0 के अंतर्गत 54 प्रभावशाली स्वच्छता अभियान चलाए हैं, 500 से अधिक फाइलों और अभिलेखों की गहन और सावधानी पूर्वक समीक्षा के बाद 192 फाइलों का हटा दिया गया, 3 पीएमओ संदर्भों, 3 राज्य सरकार संदर्भों, 2 सांसद संदर्भों और 9 जन शिकायतों का निपटारा किया तथा 33.23 लाख रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित करते हुए कबाड़ (ई-कचरे सहित) का उचित निपटान किया है, जिससे लगभग 8,750 वर्ग फुट जगह खाली हुई है। नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में भी समन्वित प्रयास किए गए हैं।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के क्षेत्रीय केंद्रों और क्षेत्रीय इकाइयों सहित सभी संस्थानों में एससीडीपीएम 5.0 के अंतर्गत गतिविधियों की समीक्षा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री डी. सेंथिल पांडियन के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की जा रही है, जो प्रगति पर नज़र रखने और चुनौतियों का समाधान करने के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित करती हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के संस्थानों में एससीडीपीएम 5.0 के नोडल अधिकारी सोशल मीडिया, मोबाइल ऐप समूहों और वास्तविक समय के मूल्यांकन के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के एससीडीपीएम पोर्टल सहित डिजिटल संचार के नवीनतम साधनों के माध्यम से दैनिक रिपोर्टिंग और समय पर अपडेट का समन्वय कर रहे हैं।

श्री पांडियन ने ज़ोर देकर कहा, "एससीडीपीएम एक अभियान से कहीं बढ़कर है। यह शासन को आधुनिक बनाने और गति, पारदर्शिता तथा नागरिक-केंद्रित मानसिकता के साथ सार्वजनिक सेवा देने की एक प्रतिबद्धता और अवसर है। हमें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के संस्थानों को प्रशासनिक उत्कृष्टता का आदर्श बनाने के अपने दृढ़ संकल्प पर केंद्रित रहना चाहिए।"

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय आगे बढ़ते हुए अधिक स्वच्छता अभियान चलाने, अत्यधिक कुशल कार्यालय स्थान और कार्यप्रवाह सुनिश्चित करने तथा पारदर्शिता, सुशासन और सार्वजनिक सेवा को बढ़ावा देने के सरकार के विजन के अनुरूप लंबित मामलों के प्रभावी निस्तारण को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

 

***

पीके/केसी/आईएम/एसएस


(Release ID: 2181623) Visitor Counter : 42
Read this release in: English , Urdu , Tamil