वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने विशेष अभियान 5.0 के क्रियान्वयन में उत्साहपूर्वक भाग लिया

Posted On: 17 OCT 2025 7:28PM by PIB Delhi

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान 5.0 के क्रियान्वयन चरण में पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहा है। यह अभियान साफ-सफाई और लंबित मामलों के निपटान पर केंद्रित है, इसका उद्देश्य पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के ई-कचरा प्रबंधन नियम 2022 के अनुसार, ई-कचरे के निपटान, स्थान प्रबंधन और क्षेत्रीय कार्यालयों के कार्यस्थल अनुभव को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना है।

जैसे-जैसे अभियान अपने मध्य चरण पर पहुंचा है, देशभर में सीबीआईसी के अधीन इकाइयों द्वारा की गई प्रगति इस प्रकार है-

  • 4014 भौतिक फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से मानदंडों के अनुसार 2120 फाइलें हटा दी गईं।
  • 921 ई-फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 116 फाइलों को बंद कर दिया गया।
  • 594 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यालय परिसर और उसके आसपास के सार्वजनिक स्थान भी शामिल रहे।
  • इस दौरान 4436 किलोग्राम कबाड़, जिसमें 2141 किलोग्राम ई-वेस्ट शामिल है, का सुरक्षित निपटान किया गया।

सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के तहत, ई-कचरे और अन्य गैर-कार्यालय स्क्रैप के निपटान के कारण 8805 वर्ग फुट का अतिरिक्त कार्यालय स्थान खाली कराया गया।

-एनडीपीएस वस्तुओं को नष्ट किया गया- इसके अतिरिक्त, एनडीपीएस अधिनियम के तहत, लगभग 26 लाख विदेशी सिगरेट, 219.60 किलोग्राम एनडीपीएस ड्रग्स (हेरोइन, कोकीन, गांजा, चरस, आदि), गुटखा/पान मसाला और ई-सिगरेट, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग 852 करोड़ रुपये था, को अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा में सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया, जिनमें शामिल हैं. इसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹852 करोड़ है।

यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं कि सीबीआईसी के तहत क्षेत्रीय इकाइयां अभियान की निर्धारित समय-सीमा का पालन करें और विशेष अभियान 5.0 के प्रारंभिक चरण के दौरान निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करें।

विशेष अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की झलकियां इस प्रकार हैं:

दिल्ली सीमा शुल्क क्षेत्र

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001P1R5.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002S3GW.jpg

दिल्ली जीएसटी क्षेत्र

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0030PLJ.png https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0041DQE.jpg

कोलकाता जीएसटी क्षेत्र

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0051MK8.png

दिल्ली जीएसटी क्षेत्र भावनगर जीएसटी

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006ZRBT.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00761ZG.jpg

विशाखापत्तनम जीएसटी क्षेत्र

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0089JLM.png

****

पीके/केसी/केजे


(Release ID: 2180555) Visitor Counter : 30
Read this release in: English , Urdu