कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
स्वच्छता अभियानों के लिए लक्ष्य एवं उपलब्धियां व लंबित मामलों के मानक मंत्रालयों/विभागों द्वारा विशेष अभियान पोर्टल 5.0 पर दर्ज किए गए
विशेष अभियान 5.0 पोर्टल पर मंत्रालयों/विभागों द्वारा दर्ज की गई उपलब्धियों की समीक्षा करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रोडमैप तैयार करने हेतु आयोजित की गई नोडल अधिकारियों की 7 वीं बैठक
अभियान के मध्य की प्रगति: 1.52 लाख स्थानों पर आयोजित कबाड़ निपटारे और स्वच्छता अभियान के माध्यम से हुई ₹296.78 करोड़ की आय
संतृप्ति अप्रोच के तहत मंत्रालयों/विभागों को ले जाना होगा अभियान को अंतिम छोर तक
Posted On:
17 OCT 2025 6:48PM by PIB Delhi
भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 5.0 ने महत्वपूर्ण गति पकड़ी है, जिसमें प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य कर रहा है। विशेष अभियान 5.0 के लिए तैयारी चरण (15 सितंबर से 30 सितंबर, 2025) 30 सितंबर, 2025 को पूरा हो गया। कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर, 2025 से शुरू हुआ और 31 अक्टूबर, 2025 को समाप्त होगा।
विशेष अभियान 5.0 के तहत, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने एक "सुशासन और अभिलेख" प्रदर्शनी आयोजित की। इस प्रदर्शनी में विशेष अभियान 1.0 से 4.0 के दौरान प्राप्त ऐतिहासिक महत्व के रिकॉर्ड प्रदर्शित किए गए। यह प्रदर्शनी 10-12 अक्टूबर 2025 तक डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, 15 जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित की गई थी और इसका शुभारंभ माननीय संस्कृति मंत्री, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया था।
चल रहे अभियान के दौरान, साइबर जागरूकता बढ़ाने और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की पहलों को बढ़ावा देने के लिए, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा 8 अक्टूबर 2025 को सीएसओआई, नई दिल्ली में साइबर स्वच्छता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
श्री वी. श्रीनिवास, सचिव, डीएआरपीजी ने विशेष अभियान 5.0 के तहत मध्य-अभियान की प्रगति की समीक्षा करने के लिए 14-15 अक्टूबर 2025 को बेंगलुरु का दौरा भी किया। उन्होंने कॉफी बोर्ड, भारतीय रिजर्व बैंक आरडी कार्यालय, जनरल पोस्ट ऑफिस, और डीआरएम कार्यालय (दक्षिण पश्चिम रेलवे) का दौरा किया।


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कृषि भवन, नई दिल्ली में सीपीग्राम और विशेष अभियान 5.0 पर एक कार्यशाला आयोजित की, जिसकी शोभा डॉ. देवेश चतुर्वेदी, सचिव (डीए एंड एफडब्लू) और श्री वी. श्रीनिवास, सचिव (डीएआरपीजी) ने बढ़ाई। इस कार्यशाला में नेक्स्टजेन सीपीग्राम्स और विशेष अभियान 5.0 पर ध्यान केंद्रित किया गया और कृषि रक्षक पोर्टल के प्रोटोटाइप के साथ-साथ अभिनव ई-कचरा मॉडल भी प्रदर्शित किए गए।

मंत्रालयों/विभागों द्वारा विशेष अभियान 5.0 पोर्टल पर दर्ज की जा रही उपलब्धियों की समीक्षा करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 5.0 के नोडल अधिकारियों के साथ सातवीं बैठक 17 अक्टूबर, 2025 को श्री वी. श्रीनिवास, सचिव, डीएआरपीजी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में 84 मंत्रालयों/विभागों और उनके संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों के 170 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सभी मंत्रालय/विभाग विशेष अभियान 5.0 के कार्यान्वयन चरण के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो 2 अक्टूबर, 2025 से शुरू हुआ है और 31 अक्टूबर, 2025 तक जारी रहेगा।
***
पीके/केसी/एसके
(Release ID: 2180538)
Visitor Counter : 23