मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पांचवें विशेष अभियान में निरंतर प्रगति दर्ज की है; अब तक 158 जन शिकायतों का समाधान किया गया
प्रविष्टि तिथि:
17 OCT 2025 3:53PM by PIB Delhi
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग – डीएएचडी की पांचवें विशेष अभियान के क्रियान्वयन में अब तक उल्लेखनीय प्रगति रही है। वर्ष 2024 में गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से अभियान के शुभारंभ के बाद से, विभाग और उसके अधीनस्थ कार्यालय निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में सक्रिय रहे हैं। स्वच्छता अभियानों में अनुपयोगी वस्तुओं के निपटान से विभाग ने तीन लाख, चौवालीस हजार, आठ सौ सत्ताईस रुपये का राजस्व अर्जित किया है।
पशुपालन और डेयरी विभाग ने पांचवें विशेष अभियान के अंतर्गत 16-10-2025 तक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार निर्धारित लक्ष्यों की तुलना में निम्नलिखित उपलब्धियां हासिल की हैः
|
पांचवां विशेष अभियान
|
|
|
क्रम सं.
|
मानक
|
लक्ष्य
|
उपलब्धि
|
|
1.
|
सांसदों की संस्तुतियां
|
15
|
3
|
|
2.
|
संसदीय आश्वासन
|
5
|
0
|
|
3.
|
आईएमसी संदर्भ (कैबिनेट प्रस्ताव)
|
0
|
0
|
|
4.
|
सार्वजनिक शिकायतें
|
214
|
158
|
|
5.
|
नियमों/प्रक्रियाओं का सरलीकरण
|
1
|
1
|
|
6.
|
फ़ाइलों की भौतिक समीक्षा
|
24645
|
11625 की समीक्षा की गई और 7797 को निस्तारित किया गया
|
|
7
|
ई-फाइलों की समीक्षा
|
680
|
8 बंद की गईं
|
|
8
|
स्थलों की सफाई
|
221
|
132
|
पृष्ठभूमि
पशुपालन और डेयरी विभाग सचिव की अध्यक्षता में 12 सितंबर, 2025 को विभाग और उसके अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई ताकि 'स्वच्छता ही सेवा' और पांचवें विशेष अभियान के बारे में जानकारी दी जाए और दोनों अभियानों के प्रभावी एवं सफल कार्यान्वयन के लिए कदम उठाए जाएं। विभाग ने इसके लिए दस उप-नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं और लक्ष्यों को अंतिम रूप देने तथा प्रगति की निगरानी के लिए अब तक तीन समीक्षा बैठकें आयोजित की हैं। बैठकों में प्रारंभिक चरण के लक्ष्यों को अंतिम रूप देने और निर्धारित लक्ष्यों की तुलना में अभियान के मध्यावधि में कार्य उपलब्धियों की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पांचवें विशेष अभियान के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।


***
पीके/केसी/एकेवी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2180368)
आगंतुक पटल : 61