संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

लंबित मामलों को कम करने और स्वच्छता को संस्थागत बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय में विशेष अभियान 5.0 युद्ध-स्‍तर पर जारी

प्रविष्टि तिथि: 16 OCT 2025 10:17PM by PIB Delhi

विशेष अभियान 5.0 का उद्देश्य सरकारी कार्यों में लंबित कार्यों को कम करना और स्वच्छता को मूलभूत सिद्धांत के रूप में संस्थागत रूप देना है। इस अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप, संस्कृति मंत्रालय, अपने संबद्ध, अधीनस्थ और स्वायत्त संगठनों के साथ, इसके कार्यान्वयन चरण के तीसरे सप्ताह में सक्रिय और उत्साहपूर्वक भाग ले रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0013Y9Z.jpg

अभी चल रहे इस अभियान ने प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं, जो कुशल प्रशासन और स्वच्छ कार्य वातावरण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विशेष अभियान 5.0 के तीसरे सप्ताह की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0027FYD.jpg

लोक शिकायतों में कमी:

  1. चिन्हित 114 लंबित लोक शिकायतों में से 57 का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। यानी इसमें 50 प्रतिशत सफलता दर हासिल हुई।

अपीलों का निपटान:

  1. चिन्हित लंबित 29 लोक शिकायत अपीलों में से 14 का निपटारा कर दिया गया है, जिसकी सफलता दर लगभग 50 प्रतिशत है।

फ़ाइलों का प्रबंधन:

  1. समीक्षा के लिए लक्षित कुल 13,062 भौतिक फाइलों में से, 5,794 फाइलों की पहचान कार्यालय रिकॉर्ड-कीपिंग को सुव्यवस्थित करने के लिए की गई है।

स्वच्छता अभियान:

  1. 599 के निर्धारित लक्ष्य में से 444 स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिनमें विभिन्न स्थलों और कार्यालयों के बाहरी क्षेत्रों को शामिल किया गया। सफलता दर 74 प्रतिशत रही।

स्थान प्रबंधन और राजस्व सृजन:

  1. कबाड़ के व्यवस्थित निपटान से लगभग 28,570 वर्ग फुट कार्यालय क्षेत्र खाली हुआ। इस निपटान प्रक्रिया से मंत्रालय को 7,38,732 रुपए का राजस्व भी प्राप्त हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VC8O.jpg

संस्कृति मंत्रालय दक्षता, जवाबदेही और स्वच्छता की संस्कृति को सुदृढ़ करते हुए विशेष अभियान 5.0 के समापन तक इसे आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

****

पीके/केसी/बीयू/केके


(रिलीज़ आईडी: 2180242) आगंतुक पटल : 43
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu