महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत स्वच्छता, सामुदायिक देखभाल और संस्थागत देखभाल संवर्धन की दिशा में किए जा रहे जमीनी प्रयासों की समीक्षा के लिए कार्यालय परिसर का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 16 OCT 2025 6:13PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत सभी स्वायत्त निकायों में स्वच्छता में सुधार लाने तथा लंबित संदर्भों के निपटान के लिए 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक विशेष अभियान 5.0 को क्रियान्वित करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं तथा कार्य योजनाएं तैयार कर ली हैं। यह कार्य पिछले 4 वर्षों में आयोजित विशेष अभियानों की तर्ज पर किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विशेष अभियान 5.0 के कार्यान्वयन चरण के भाग-1 के रूप में स्वच्छता, सामुदायिक देखभाल और संस्थागत देखभाल में सुधार की दिशा में किए जा रहे जमीनी प्रयासों की समीक्षा करने और स्वच्छता मानकों और नागरिक सहभागिता के प्रति मंत्रालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के लिए जीवन विहार और जीवन तारा भवन स्थित मंत्रालय के कार्यालय परिसर का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणालियों को मजबूत करने, कुशल कार्यालय संचालन सुनिश्चित करने और स्वच्छता एवं सुशासन की भावना को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को सांसदों के संदर्भ, राज्य सरकार के संदर्भ, अंतर-मंत्रालयी संदर्भ, संसदीय मामले, प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भ, लोक शिकायतें और फाइलों को बंद करने/छंटाई जैसे लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश भी दिए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जीवन विहार और जीवन तारा भवन स्थित मंत्रालय के कार्यालय परिसर का दौरा किया और छात्रों को विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

****

 पीके/केसी/पीसी/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2180056) आगंतुक पटल : 66
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu