पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और मंत्री नितेश राणे, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ आईएमडब्‍ल्‍यू 2025 की तैयारियों की समीक्षा की


सर्बानंद सोनोवाल ने कहा - देश का समुद्री क्षेत्र 2047 तक आठ ट्रिलियन रुपए के निवेश को गति देगा, इससे 1.5 करोड़ नए रोज़गार पैदा होंगे

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा - भारत समुद्री सप्ताह 2025 राष्ट्र की वैश्विक समुद्री नेतृत्व महत्वाकांक्षाओं के लिए रोडमैप का अनावरण करेगा

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा - अधिकतम शहर मुंबई आईएमडब्‍ल्‍यू, 2025 में अधिकतम अवसरों और संभावनाओं को अधिकतम करेगा

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा - आईएमडब्‍ल्‍यू, 2025 में सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, जापान और डेनमार्क से मंत्री स्तरीय प्रतिनिधित्व होगा

प्रविष्टि तिथि: 14 OCT 2025 9:02PM by PIB Delhi

केंद्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री नितेश नारायण राणे ने शहर के बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होने वाले आगामी भारत समुद्री सप्ताह, 2025 की तैयारियों की समीक्षा की।

आगामी भारत समुद्री सप्ताह (आईएमडब्‍ल्‍यू) 2025 की तैयारियों का आकलन करने के लिए मुंबई के मंत्रालय में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री नितेश नारायण राणे की उपस्थिति में, इस विशाल समुद्री आयोजन के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्थल की तैयारी, सुरक्षा, रसद और हितधारक समन्वय की समीक्षा की। यह आयोजन मुंबई को समुद्री नवाचार, निवेश और सहयोग के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। इस विशाल समुद्री आयोजन के सुचारू संचालन हेतु मार्गदर्शन और सुझाव दिए गए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आगामी 'भारत समुद्री सप्ताह' में भाग लेंगे और वैश्विक समुद्री सीईओ फोरम में मुख्य भाषण भी देंगे। इस बैठक में पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2025-10-14at8.54.02PMUAQB.jpeg

समीक्षा बैठक के बाद आज नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व में, हम अपने बंदरगाहों, नौवहन और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्‍टम को लचीला, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इससे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के व्यापक अवसर खुलेंगे,  इसमें एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का समुद्री निवेश रोडमैप भी शामिल है। आगामी भारत समुद्री सप्ताह 2025 एक ऐसा मंच होगा जहां विचारों को परियोजनाओं में और प्रतिबद्धताओं को साझेदारियों में बदला जा सकेगा। भारत एक समृद्ध, टिकाऊ और समावेशी समुद्री भविष्य की दिशा में सहयोग और नेतृत्व के लिए तैयार है।"

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2025-10-14at8.54.03PM(1)066L.jpeg

प्रेस कॉन्फ्रेंस में, केंद्रीय मंत्री ने समुद्री क्षेत्र के लिए सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित किया और आगामी भारत समुद्री सप्ताह 2025 के रणनीतिक उद्देश्यों का विस्तृत विवरण दिया। सोनोवाल ने वैश्विक समुद्री साझेदारी को मज़बूत करने, निवेश आकर्षित करने और पूरे क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए देश की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "भारत 2047 तक आठ ट्रिलियन रुपए के नियोजित निवेश और 1.5 करोड़ नौकरियों के सृजन के साथ समुद्री क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है।" उन्होंने कहा, "हमारा समुद्री अमृत काल दृष्टिकोण समृद्धि, स्थिरता और हमारी समुद्री विरासत पर गर्व करने की भावना पर आधारित है, जो प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विज़न के साथ पूरी तरह मेल खाता है।"

इस दृष्टिकोण के पहले से ही परिणाम आने शुरू हो गए हैं। 2014 से अंतर्देशीय जलमार्गों पर माल की आवाजाही आठ गुना बढ़ गई है, प्रमुख बंदरगाहों पर टर्नअराउंड समय 60 प्रतिशत  कम हो गया है, और 5.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की सागरमाला परियोजनाएं तटीय रसद को नया रूप दे रही हैं। भारत अब दुनिया के 12 प्रतिशत नाविकों को रसद आपूर्ति करता है, जो इसके आकार और समुद्री कौशल नेतृत्व, दोनों को दर्शाता है। 2047 तक सभी 12 प्रमुख बंदरगाहों द्वारा पूर्ण कार्बन उत्‍सृजन में तटस्थता प्राप्त करने और 2035 के लिए हरित ऊर्जा परिवर्तन लक्ष्यों को प्राप्‍त करने के लिए काम शुरू हो चुका है, और अब ध्यान एक स्थायी और तकनीक-संचालित समुद्री भविष्य की ओर केन्द्रित किया जा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2025-10-14at8.54.03PMY4EV.jpeg

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि भारत समुद्री सप्ताह (आईएमडब्‍ल्‍यू), 2025 में 100 से अधिक देशों के 1,00,000 से अधिक प्रतिनिधि और 500 प्रदर्शक भाग लेंगे। श्री सोनोवाल ने कहा, "सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, जापान और डेनमार्क के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) और यूएनईएससीएपी जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ  इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।" भारत की ओर से प्रमुख रूप से महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु - के साथ-साथ अदानी पोर्ट्स एंड लॉजिस्टिक्स, कोचीन शिपयार्ड और पारादीप पोर्ट अथॉरिटी जैसे प्रमुख उद्योग जगत के दिग्गज भी इसमें भाग लेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2025-10-14at8.54.02PM(1)F60W.jpeg

भारत समुद्री सप्ताह 2025, बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय का प्रमुख आयोजन, समुद्री प्रौद्योगिकी, बंदरगाह विकास, रसद और स्थिरता में नवीनतम प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत के समुद्री क्षेत्र के भविष्य और वैश्विक व्यापार एवं नीली अर्थव्यवस्था के विकास में इसकी भूमिका को आकार देने के लिए सहयोग को बढ़ावा देना, नवाचार को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी को मज़बूत करना है। भारत समुद्री सप्ताह 2025 से उम्मीद की जा रही है कि इससे वैश्विक समुद्री इकोसिस्‍टम में एक प्रमुख देश के रूप में भारत की स्थिति को मज़बूत करने और मैरीटाइम इंडिया विज़न 2030 और अमृत काल मैरीटाइम विज़न 2047 के तहत राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को समर्थन मिलेगा।

***

पीके/केसी/वीके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2179328) आगंतुक पटल : 47
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi