विधि एवं न्याय मंत्रालय
विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार को हस्तांतरित किए जाने हेतु भारत के राजपत्र और राज्य अधिनियम खंडों की सूची
Posted On:
14 OCT 2025 8:19PM by PIB Delhi





14 अक्टूबर 2025 को महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों के कुशल अभिलेखीय प्रबंधन और संरक्षण के उद्देश्य से भारत सरकार के विशेष अभियान 5.0 के एक भाग के रूप में, रिकॉर्ड रूम में रखे गए भारत के राजपत्र के कुल 1,936 खंड और राज्य अधिनियमों के 72 खंड भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) को हस्तांतरित करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किए गए थे। यह महत्वपूर्ण कार्य ऐतिहासिक सरकारी प्रकाशनों के व्यवस्थित संरक्षण और आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
यह गतिविधि श्री आर.के.पटनायक, अपर सचिव एवं नोडल अधिकारी, श्रीमती राखी बिस्वास, अवर सचिव, अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और विधायी विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) की गहन निगरानी में संपन्न हुई।
गतिविधि के दौरान, श्री आर.के.पटनायक ने रिकॉर्ड रूम का दौरा किया, जहां उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की, उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें रिकॉर्ड प्रबंधन में उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
एनएआई को यह हस्तांतरण न केवल इन मूल्यवान प्रकाशनों की सुरक्षा करता है, बल्कि विशेष अभियान 5.0 के तहत अभिलेखीय रिकॉर्डों के डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप भी है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और ऐतिहासिक शोध में सुविधा होगी।
***
पीके/केसी/डीवी/एसएस
(Release ID: 2179148)
Visitor Counter : 18