संचार मंत्रालय
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने जयपुर-उदयपुर रेल मार्ग और उदयपुर एवं राजसमंद शहर (राजस्थान) में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया
Posted On:
14 OCT 2025 1:16PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2025 माह के दौरान राजस्थान लाइसेंस सेवा क्षेत्र में जयपुर-उदयपुर रेल मार्ग तथा उदयपुर एवं राजसमंद शहर में किये गए स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस ड्राइव परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की वास्तविक गुणवत्ता का आकलन करना है। इस दौरान ट्राई द्वारा सभी सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड्स का उपयोग कर 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर कॉल सेटअप सफलता दर, डेटा डाउनलोड एवं अपलोड गति, वॉयस गुणवत्ता आदि प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों पर डेटा एकत्र किया गया। यह डेटा उन्नत सॉफ्टवेयर उपकरणों की सहायता से विश्लेषित किया गया है तथा परिणाम उपभोक्ताओं को सूचित करने एवं सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार हेतु प्रोत्साहित करने के लिए प्रकाशित किये गये।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 1 सितंबर, 2025 से 4 सितंबर, 2025 के दौरान राजस्थान में जयपुर से उदयपुर तक 430.7 किलोमीटर के रेल मार्ग तथा उदयपुर और राजसमंद शहर में 313.1 किलोमीटर के सिटी ड्राइव, 10 हॉटस्पॉट स्थानों को कवर करते हुए विस्तृत ड्राइव परीक्षण आयोजित किए। ये परीक्षण ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर की देखरेख में आयोजित किए गए थे। जयपुर-उदयपुर रेल मार्ग और उदयपुर एवं राजसमंद शहर के आईडीटी निष्कर्षों का सारांश नीचे दिया गया है:
(A) जयपुर-उदयपुर रेल मार्ग:
- वॉयस सेवाएं:
क्र.सं.
|
केपीआई
(3जी/2जी)
|
मापन
|
एयरटेल
|
बीएसएनएल
|
आरजेआईएल
|
वीआईएल
|
1
|
कॉल सेटअप सफलता दर
|
प्रतिशत
|
100.00
|
82.29
|
98.62
|
92.81
|
2
|
औसत कॉल सेटअप समय
|
सेकेंड
|
1.88
|
3.36
|
0.95
|
2.13
|
3
|
ड्रॉप कॉल दर
|
प्रतिशत
|
0.70
|
18.06
|
0.70
|
4.93
|
- डेटा सेवाएं
क्र.सं.
|
केपीआई
(ऑटो चयन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी)
|
मापन
|
एयरटेल
|
बीएसएनएल
|
आरजेआईएल
|
वीआईएल
|
1
|
औसत डाउनलोड थ्रूपुट
|
(Mbits/s)
|
67.12
|
2.98
|
162.83
|
21.21
|
2
|
औसत अपलोड थ्रूपुट
|
(Mbits/s)
|
13.24
|
3.37
|
15.74
|
9.85
|
3
|
विलंबता (50वें परसेंटाइल तक)
|
मिली सेकेंड में
|
18.00
|
38.00
|
21.85
|
24.25
|
(B) उदयपुर एवं राजसमंद शहरः
- वॉयस सेवाएः
क्र.सं..
|
केपीआई
(3जी/2जी मोड)
|
मापन
|
एयरटेल
|
बीएसएनएल
|
आरजेआईएल
|
वीआईएल
|
1
|
कॉल सेटअप सफलता दर
|
प्रतिशत
|
100.00
|
96.62
|
100.00
|
98.06
|
2
|
औसत कॉल सेटअप समय
|
सेकेंड
|
1.75
|
3.27
|
0.53
|
1.50
|
3
|
ड्रॉप कॉल दर
|
प्रतिशत
|
0.00
|
2.00
|
0.00
|
0.25
|
4
|
कॉल साइलेंस दर
|
प्रतिशत
|
0.75
|
एनए
|
1.24
|
1.25
|
5
|
औसत राय स्कोर (एमओएस)
|
1-5
|
4.05
|
2.36
|
3.83
|
4.49
|
- डेटा सर्विस
क्र.सं.
|
केपीआई
(ऑटो चयन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी)
|
मापन
|
एयरटेल
|
बीएसएनएल
|
आरजेआईएल
|
वीआईएल
|
1
|
औसत डाउनलोड थ्रूपुट
|
(Mbits/s)
|
154.32
|
3.91
|
346.02
|
39.52
|
2
|
औसत अपलोड थ्रूपुट
|
(Mbits/s)
|
29.45
|
3.17
|
37.90
|
13.54
|
3
|
विलंबता (50वें परसेंटाइल)
|
मिलीसेकेंड
|
18.10
|
43.50
|
12.10
|
29.85
|
इस ड्राइव परीक्षण में उदयपुर एवं राजसमंद शहर के सभी प्रमुख क्षेत्र शामिल किये गये, जैसे- सुखेर, पालरी, प्रताप नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, दागियों की पंचोली, सेक्टर-11, सेक्टर-5, सवीना, बलीचा, केवड़े की नाल, ढोल की पाटी, केलवा, पासूंद, राजसमंद, भाणा, बडारडा, नाथद्वारा आदि।
इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्षों को संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे आगे की आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए adv.jaipur@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है या जयपुर स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से टेलीफोन नंबर +91-141-2701919 पर संपर्क किया जा सकता है।
***
पीके/केसी/आईएम/एसके
(Release ID: 2178914)
Visitor Counter : 35