रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री ने सिडनी में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की; भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 10 OCT 2025 5:17PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 10 अक्टूबर, 2025 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया स्थित ऐतिहासिक और रणनीतिक नौसैनिक सुविधा एचएमएएस कुत्ताबुल का दौरा किया। ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री श्री पीटर खलील के साथ, रक्षा मंत्री को सिडनी हार्बर की अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई और एडमिरल हडसन जहाज़ पर भ्रमण कराया गया। इस यात्रा से दोनों देशों की समुद्री सेनाओं के बीच बढ़ते तालमेल को बल मिला। दोनों नेताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में गहरे नौसैनिक सहयोग और समुद्री क्षेत्र जागरूकता में बढ़े हुए सहयोग से काफ़ी लाभ होगा।

बाद में, श्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच औद्योगिक साझेदारी और क्षमता विकास को बढ़ावा देने के लिए श्री पीटर खलील के साथ पहली भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा उद्योग व्यापार गोलमेज बैठक की सह-अध्यक्षता की। चर्चाएँ विशेष रूप से 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के ढाँचे के भीतर रक्षा प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और नवाचार में अवसरों की खोज पर केंद्रित रहीं। बैठक में दोनों पक्षों के प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने के उद्देश्य से संयुक्त परियोजनाओं और निवेशों में गहरी रुचि व्यक्त की।

शाम को रक्षा मंत्री ने सिडनी में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक सेतु को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।

******

पीके/केसी/एनकेएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2177704) आगंतुक पटल : 48
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil