कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
मंत्रालयों/विभागों द्वारा स्वच्छता अभियानों के लक्ष्य और लंबित मामलों के मानक विशेष अभियान 5.0 पोर्टल पर दर्ज किए गए
इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और 5954 ट्वीट व 133 पीआईबी वक्तव्यों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा की गई और अभियान की पैरवी की गई #SpecialCampaign5 को सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिली
विशेष अभियान 5.0 पोर्टल पर मंत्रालयों/विभागों द्वारा दर्ज लक्ष्यों की समीक्षा करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रोडमैप तैयार करने हेतु नोडल अधिकारियों की छठी बैठक आयोजित की गई
मंत्रालयों/विभागों द्वारा संतृप्ति दृष्टिकोण के तहत अभियान को अंतिम छोर तक ले जाया जाएगा
प्रविष्टि तिथि:
10 OCT 2025 8:24PM by PIB Delhi
प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को नोडल विभाग बनाकर सरकार द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 5.0 ने उल्लेखनीय गति पकड़ ली है। विशेष अभियान 5.0 का प्रारंभिक चरण (15-30 सितंबर, 2025) 30 सितंबर, 2025 को पूरा हो गया और कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने "सुशासन और अभिलेख" नामक एक प्रदर्शनी आयोजित की है, जिसमें विशेष अभियान 1.0-4.0 के दौरान प्राप्त ऐतिहासिक दृष्टि से मूल्यवान अभिलेखों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 10 से 12 अक्टूबर 2025 तक डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, 15 जनपथ, नई दिल्ली में लगाई जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 9 अक्टूबर 2025 को कृषि भवन, नई दिल्ली में सीपीजीआरएएमएस पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।
स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटान हेतु विशेष अभियान 5.0 के नोडल अधिकारियों के साथ छठी बैठक डीएआरपीजी सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य विशेष अभियान 5.0 पोर्टल पर मंत्रालयों/विभागों द्वारा दर्ज की जा रही उपलब्धियों की समीक्षा करना और लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु रोडमैप तैयार करना था। बैठक में 84 मंत्रालयों/विभागों और उनके संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों के 250 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सभी मंत्रालय/विभाग विशेष अभियान 5.0 के कार्यान्वयन चरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो 2 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो चुका है और 31 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा।
विशेष अभियान 5.0 को सोशल मीडिया पर उल्लेखनीय गति मिली है, जहाँ 10 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 10:00 बजे तक मंत्रालयों/विभागों द्वारा #SpecialCampaign5 पर 5954 से अधिक ट्वीट और इन्फोग्राफिक्स साझा किए गए हैं तथा 133 पीआईबी वक्तव्य जारी किए गए हैं।
*****
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2177672)
आगंतुक पटल : 51