रक्षा मंत्रालय
आईएनएस अभय और आईएनएफएसी टी-82 सेवामुक्त हुए
Posted On:
07 OCT 2025 9:30AM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना में तीन दशकों से अधिक सेवा प्रदान करने के बाद, भारतीय नौसेना पोत अभय और भारतीय नौसेना फास्ट अटैक क्राफ्ट (आईएनएफएसी) टी-82 को 06 अक्टूबर 2025 को मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में सेवामुक्त किया गया।
पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह की अध्यक्षता की, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिक, कमीशनिंग क्रू, और आईएनएस अभय तथा इनफैक टी-82 दोनों के पूर्व कमांडिंग ऑफिसर, अधिकारी व नाविक उपस्थित रहे।
सोवियत पाउक II श्रेणी के पनडुब्बी रोधी कोरवेट, आईएनएस अभय को 10 मार्च 1989 को तत्कालीन सोवियत संघ के पोटी, जॉर्जिया में कमीशन किया गया था। अपने कमीशन के दौरान, इसने कई परिचालन तैनातियों में हिस्सा लिया, पनडुब्बी रोधी निगरानी/ गश्त की और अपने अभिन्न एएसडब्लू सेंसर और हथियार सूट क्षमताओं का वांछनीय उपयोग करते हुए तटीय रक्षा अभियानों में महत्वपूर्ण सेवा दी।
इजराइली सुपर ड्वोरा एमके II श्रेणी के आईएनएफएसी टी-82 को 09 अक्टूबर 2003 को नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में कमीशन किया गया था। ‘गुप्त प्रहार’ के अपने सिद्धांत के अनुसार, यह अक्सर खोज और बचाव अभियानों के लिए प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता रहा, पनडुब्बी अनुरक्षण कर्तव्यों का पालन किया और कई तटीय अवरोधन अभियानों का हिस्सा रहा।
दोनों जहाजों के संयुक्त विमोचन समारोह में, राष्ट्रीय ध्वज, नौसेना ध्वज और उनके संबंधित विमोचन पताकाओं को, नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में एक मार्मिक समारोह के दौरान, सूर्यास्त के समय, दोनों जहाजों पर अंतिम बार उतारा गया। यह समारोह प्राचीन नौसेना परंपराओं के अनुसार आयोजित किया गया था, जो भारतीय नौसेना में उनकी कमीशन सेवा के अंत का प्रतीक था। आईएनएस अभय और आईएनएफएसी टी-82 को क्रमशः कमांडर अभय कुमार सिंह और लेफ्टिनेंट कमांडर आदिशेष मिश्रा की कमान में विदाई दी गई।
LO8K.jpeg)
UV4Z.jpeg)
32ZE.jpeg)
***
पीके/केसी/एमएम
(Release ID: 2176604)
Visitor Counter : 22