कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत सरकार के मंत्रालय/विभाग 2-31 अक्टूबर, 2025 तक विशेष अभियान 5.0 के कार्यान्वयन चरण के लिए तैयार हैं


विशेष अभियान 5.0 पोर्टल पर मंत्रालयों/विभागों द्वारा दर्ज किए गए स्वच्छता अभियानों के लक्ष्य और लंबित मामलों के लिए मानदंड

इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया तथा प्रचार-प्रसार किया गया, जिसमें 2128 ट्वीट्स, 102 पीआईबी वक्तव्य शामिल हैं और सोशल मीडिया पर #SpecialCampaign5 को अच्छी-खासी लोकप्रियता मिली

विशेष अभियान 5.0 पोर्टल पर मंत्रालयों/विभागों द्वारा दर्ज लक्ष्यों की समीक्षा करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रोडमैप तैयार करने हेतु नोडल अधिकारियों की 5वीं बैठक आयोजित की गई

मंत्रालय/विभाग लक्ष्यों को पूरा करने के दृष्टिकोण के तहत अंतिम छोर तक अभियान चलाएंगे

प्रविष्टि तिथि: 03 OCT 2025 6:16PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को नोडल विभाग बनाकर सरकार द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 5.0 ने उल्लेखनीय गति पकड़ी। विशेष अभियान 5.0 का प्रारंभिक चरण (15-30 सितंबर, 2025) 30 सितंबर, 2025 को पूरा हो गया और कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर, 2025 से शुरू हुआ।

03 अक्टूबर 2025 तक मंत्रालयों/विभागों द्वारा पोर्टल पर निम्नलिखित लक्ष्य अपलोड किए गए हैं:

क्र. सं.

मानदंड

#विशेष अभियान 5.0 के लक्ष्य
 

1

स्वच्छता अभियान स्थल

7,22,541

2

सांसदों के संदर्भ

4,295

3

संसदीय आश्वासन

774

4

आईएमसी संदर्भ

73

5

राज्य सरकार के संदर्भ

610

6

लोक शिकायत

6,77,626

7

लोक शिकायत अपील

15,315

8

पीएमओ संदर्भ

1,150

9

कागजी फाइलों की समीक्षा

28,77,084

10

ई-फाइलों की समीक्षा

15,84,984

11

नियमों में सुगमता

494

# 81 मंत्रालयों/विभागों द्वारा रिपोर्ट किया गया डेटा

 

अभिलेख अधिकारियों द्वारा समीक्षा के लिए निर्धारित अभिलेखों को अभिलेख कक्षों से संबंधित अधिकारियों को समीक्षा हेतु हस्तांतरित कर दिया गया है। नोडल अधिकारियों ने ऐतिहासिक संरक्षण हेतु अभिलेखों की पहचान के लिए अभिलेख कक्षों का निरीक्षण किया है। भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार ने विशेष अभियान 1.0-4.0 के दौरान प्राप्त ऐतिहासिक मूल्य के अभिलेखों को प्रदर्शित करते हुए "सुशासन और अभिलेख" नामक एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह प्रदर्शनी 10 अक्टूबर 2025 से डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, 15 जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है।

स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटान हेतु विशेष अभियान 5.0 के नोडल अधिकारियों के साथ पांचवीं बैठक डीएआरपीजी सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 3 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रालयों/विभागों द्वारा विशेष अभियान 5.0 पोर्टल पर दर्ज किए गए लक्ष्यों की समीक्षा की गई और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रोडमैप तैयार किया गया। इस बैठक में 84 मंत्रालयों/विभागों और उनके संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों के 800 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सभी मंत्रालय/विभाग विशेष अभियान 5.0 के कार्यान्वयन चरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो 2 अक्टूबर, 2025 से शुरू होकर 31 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा।

विशेष अभियान 5.0 ने सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल की है, जिसमें मंत्रालयों/विभागों द्वारा #SpecialCampaign5 पर 2128 से अधिक ट्वीट और इन्फोग्राफिक्स तथा 102 पीआईबी वक्तव्य जारी किए गए हैं।

*******

पीके/केसी/एसके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2174638) आगंतुक पटल : 114
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu