रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

उर्वरक विभाग 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता से जुड़े विशेष  अभियान 5.0 पहल में भाग लेगा

Posted On: 03 OCT 2025 5:49PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को न्यूनतम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक विशेष अभियान 5.0 के क्रियान्वयन हेतु दिशानिर्देश जारी किए हैं। विशेष अभियान 5.0 का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, ई-कचरा प्रबंधन, कार्यालय स्थान खाली करना और लंबित मामलों का समय पर निपटान करना होगा।

उर्वरक विभाग (डीओएफ) और उसके 9 सार्वजनिक उपक्रमों ने क्रमशः 01.09.2025 से 15.09.2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा और 17.09.2025 से 02.10.2025 तक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान मनाया। 01.09.2025 को उर्वरक विभाग के सचिव के नेतृत्व में उर्वरक विभाग में स्वच्छता शपथ ली गई, जिसमें उर्वरक विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके अलावा, स्वच्छता अभियान के तहत 08.09.2025 को उर्वरक विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में श्रमदान गतिविधियाँ भी की गईं। स्वच्छता और प्लास्टिक के एकल उपयोग से बचाव जैसे विषयों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता (द्विभाषी) और ई-कचरा प्रबंधन विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी क्रमशः 12.09.2025 और 01.10.2025 को आयोजित की गई। "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" अभियान के अंतर्गत, स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) पहल के अंतर्गत उर्वरक विभाग और उसके सार्वजनिक उपक्रमों में 25.09.2025 को 1 घंटे (सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक) श्रमदान गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ), मुंबई के सहयोग से 26.09.2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ई-कचरा प्रबंधन पर एक वेबिनार भी आयोजित किया गया।

उर्वरक विभाग और उसके सभी 09 सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा 2 अक्टूबर, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक स्वच्छता विशेष अभियान 5.0 भी मनाया जा रहा है। उर्वरक विभाग के अंतर्गत सभी सार्वजनिक उपक्रमों को आगामी स्वच्छता विशेष अभियान 5.0 पहलों के लिए तैयार रहने के लिए जागरूक किया गया है।

उर्वरक विभाग से संबंधित स्वच्छता विशेष अभियान 5.0 पहल के अंतर्गत 10007 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों (पीएमकेएसके) की पहचान अभियान स्थलों के रूप में की गई है, जिसका उद्देश्य पीएमकेएसके को स्वच्छ परिसर, बेहतर सुविधाओं और किसानों के लिए आसान पहुंच के साथ बेहतर बनाना है।

इसके अलावा, उर्वरक विभाग और उसके सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा रिकॉर्ड रिटेंशन शेड्यूल के अनुसार पुरानी फाइलों (दस्तावेज संबंधी और ई-फाइलें दोनों) की समीक्षा और छंटाई, जन शिकायतों का निपटान, वीआईपी/सांसदों के संदर्भ, अभिलेखों का डिजिटलीकरण, ई-कचरे, स्क्रैप सामग्री आदि के निपटान की दिशा में प्रगति करने के लिए सभी प्रयास किए जाएँगे ताकि दक्षता और स्थान प्रबंधन में सुधार हो सके। विशेष अभियान 5.0 की प्रगति की निगरानी डीएआरपीजी द्वारा एक समर्पित पोर्टल www.scdpm.gov.in पर की जाएगी और उर्वरक विभाग द्वारा एससीडीपीएम पोर्टल पर नियमित आधार पर नवीनतम जानकारी अपलोड की जाएगी।

***

पीके/केसी/केपी/डीए


(Release ID: 2174584) Visitor Counter : 50
Read this release in: English , Urdu