इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के भिलाई इस्पात संयंत्र के दूरसंचार विभाग में ‘‘सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह’’ सम्पन्न, कार्यस्थल सुरक्षा संस्कृति को मिला नया आयाम

प्रविष्टि तिथि: 03 OCT 2025 6:16PM by PIB Raipur


स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र के दूरसंचार विभाग में ‘‘सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह’’ उत्साह और गंभीरता के साथ सम्पन्न हुआ। सप्ताह भर चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संयंत्र परिसर में सुरक्षित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी कर कार्यस्थल को सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

आयोजन की शुरुआत दूरसंचार विभाग परिसर में सुरक्षा ध्वज फहराकर और दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी) डी. सतपथी मुख्य अतिथि तथा महाप्रबंधक (दूरसंचार) प्रकाश अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। विभागीय सुरक्षा अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रबंधक एस. भट्टाचार्य ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई तथा विभागीय सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की रूपरेखा भी साझा की।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षा जागरूकता को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए क्विज़, पोस्टर, स्लोगन, निबंध और कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। व्यावहारिक प्रशिक्षण में अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग का प्रदर्शन, प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग और जीवनशैली संबंधी बीमारियों पर कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। उल्लेखनीय है कि हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएँ पूरी तरह हिंदी भाषा में सम्पन्न कराई गईं।

 

समापन समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) टी. के. कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि और महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी) यू. व्ही. सुभद्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, विभाग के उत्कृष्ट सुरक्षा कार्मिकों और सुरक्षा ठेका श्रमिकों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

 

संपूर्ण आयोजन महाप्रबंधक (दूरसंचार) एच. आर. सिरमौर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। सफल संचालन की जिम्मेदारी सहायक महाप्रबंधक (दूरसंचार) संदीप यादव और गिरिराज देशमुख ने निभाई।

*********


(रिलीज़ आईडी: 2174558) आगंतुक पटल : 7
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English