रक्षा मंत्रालय
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, भारत के फार्मा निर्यात अभी 27.8 बिलियन डॉलर का, एयर मार्शल हरदीप बैंस ने भारतीय वायु सेना में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज (कार्मिक) का पदभार संभाला
प्रविष्टि तिथि:
01 OCT 2025 5:00PM by PIB Delhi
एयर मार्शल हरदीप बैंस ने 01 अक्टूबर 2025 को एयर ऑफिसर-इन-चार्ज (कार्मिक) के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने एयर मार्शल एसके विधाते से पदभार ग्रहण किया है, जो राष्ट्र की 38 वर्षों की शानदार सेवा पूरी करने के बाद 30 सितंबर 2025 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) से सेवानिवृत्त हुए थे।
एयर मार्शल हरदीप बैंस को 19 दिसंबर 1987 को भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त हुआ। वे कैट 'ए' योग्यता प्राप्त फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। उन्हें 5000 घंटे से ज़्यादा की सुरक्षित उड़ान का अनुभव हैं। 38 वर्षों से ज़्यादा के अपने करियर में ने विभिन्न प्रमुख फील्ड और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। वे नेशनल वॉर कॉलेज, दक्षिण अफ्रीका और नेशनल डिफेंस कॉलेज, इज़राइल के पूर्व छात्र हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले, वे नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के कमांडेंट थे। उनकी सराहनीय सेवाओं के सम्मान में, उन्हें राष्ट्रपति की ओर से 2012 में विशिष्ट सेवा पदक और 2015 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

****
पीके/केसी/एके/केके
(रिलीज़ आईडी: 2174473)
आगंतुक पटल : 64