रक्षा मंत्रालय
भारतीय नौसेना का युद्धपोत त्रिकंद इटली के टारंटो में पहुंचा
प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2025 9:00AM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना का आधुनिक युद्धक तकनीकों से लैस जहाज आईएनएस त्रिकंद भूमध्य सागर में चल रही अपनी परिचालन तैनाती के दौरान 28 सितंबर, 2025 को इटली के टारंटो में पहुंचा।
इस यात्रा के दौरान, जहाज के चालक दल ने कार्य कुशलता के संबंध में गतिविधियों का आदान-प्रदान किया और क्रॉस-डेक दौरों में भाग लिया। ये सहयोग सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करने और दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिक आपसी सहभागिता क्षमता को बढ़ाने पर केंद्रित था।
आईएनएस त्रिकंद के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने इटली की नौसेना में दूसरी नौसेना डिवीजन के कमांडर रियर एडमिरल एंड्रिया पेट्रोनी से शिष्टाचार भेंट की।
यह बंदरगाह यात्रा भारत द्वारा इटली के साथ अपने संबंधों को दिए गए महत्व को रेखांकित करती है और दोनों देशों की अपने बढ़ते रक्षा सहयोग तथा समुद्री साझेदारी को सशक्त करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
जहाज अब तैनाती के अगले चरण के लिए आगे बढ़ गया है।
(5)ZOC5.jpeg)
(6)07NM.jpeg)
(6)SK59.jpeg)
***
पीके/केसी/एनके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2174333)
आगंतुक पटल : 184