वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सीबीआईसी एवं इसके तहत आने वाले सभी जोन और निदेशालय 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच विशेष अभियान 5.0 के तहत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2025 6:17PM by PIB Delhi

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) भारत सरकार द्वारा घोषित 2 से 31 अक्टूबर, 2025 तक के विशेष अभियान 5.0 में उत्साहपूर्वक भाग ले रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के ई-कचरा प्रबंधन नियम 2022 के अनुसार उत्पन्न ई-कचरे का निपटान, स्थान प्रबंधन और क्षेत्रीय कार्यालयों के कार्य स्थल के अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वच्छता और लंबित मामलों का निपटारा करना है।

विशेष अभियान 5.0 के प्रारंभिक चरण के दौरान, समन्वय और प्रभावी कार्यान्वयन को मजबूत करने के लिए, सीबीआईसी के तहत आने वाले सभी जोन और निदेशालयों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं कि देश भर के नोडल अधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों, स्कोप और विभिन्न गतिविधियों के बारे में पूरी तरह से जागरूक किया जाए। इन अधिकारियों को क्षेत्रीय कार्यदलों का मार्गदर्शन और जागरूकता बढ़ाने, निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, तथा विशेष अभियान 5.0 के परिणामों को और बेहतर बनाने वाली नई पहलों की पहचान हेतु विचार-मंथन सत्रों को प्रोत्साहित करके नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

पूरे भारत में सीबीआईसी के अंतर्गत आने वाली संस्थाएं विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं और निम्नलिखित गतिविधियां प्रस्तावित हैं

-  46,733 कागजी फाइलों की समीक्षा की जाएगी और मानदंडों के अनुसार अनावश्यक फाइलों को हटाया जाएगा।

- 7292 ई-फाइलों की समीक्षा की जाएगी और बाद में उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

- इस अभियान के तहत कार्यालय परिसरों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास 1073 स्थानों को सफाई के लिए चुना गया है

- इस अभियान के दौरान 16,113 किलोग्राम ई-कचरे सहित 26,226 किलोग्राम स्क्रैप का निपटान किया जाएगा, जिससे न केवल रचनात्मक उपयोग के लिए जगह बनेगी बल्कि राजस्व भी अर्जित होगा।

इसके अलावा, सीबीआईसी ने विशेष अभियान 5.0 के प्रारंभिक चरण के दौरान सीपीजीआरएएम पोर्टल पर पंजीकृत 1,236 लोक शिकायतों और 176 शिकायत अपीलों का निपटारा करने का  लक्ष्य भी रखा है।

****

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2174027) आगंतुक पटल : 43
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu