लोकसभा सचिवालय
लोक सभा अध्यक्ष ने श्री जी.एम.सी. बालयोगी को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
01 OCT 2025 5:35PM by PIB Delhi
लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने आज पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, श्री जी.एम.सी. बालयोगी की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संसद सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्री बालयोगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह तथा लोक सभा और राज्य सभा सचिवालय के अधिकारियों ने श्री बालयोगी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री बालयोगी बारहवीं लोक सभा के अध्यक्ष थे और उन्हें पुनः तेरहवीं लोक सभा का अध्यक्ष भी चुना गया था । वह दसवीं लोक सभा के सदस्य भी रहे । इससे पहले, उन्होंने आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में और आंध्र प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर कार्य किया ।
3 मार्च, 2002 को आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में श्री बालयोगी का निधन हो गया।
***
AM
(रिलीज़ आईडी: 2173703)
आगंतुक पटल : 267