विधि एवं न्याय मंत्रालय
स्वच्छता ही सेवा अभियान – संलग्न कार्यालय (राजभाषा विंग, विधायी विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय) में संयुक्त व्यापक स्वच्छता अभियान
प्रविष्टि तिथि:
30 SEP 2025 7:48PM by PIB Delhi
राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत, विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने 30 सितंबर 2025 को अपने संबद्ध कार्यालय, राजभाषा विंग में एक संयुक्त व्यापक स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजभाषा विंग की गहन सफाई, स्वच्छीकरण और पुस्तकालय को व्यवस्थित करना था जिससे स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस स्वच्छता अभियान में डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव एवं एलसी तथा श्री अश्विनी, संयुक्त सचिव एवं एलसी के साथ-साथ राजभाषा विंग के अधिकारी/कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल हुए।
डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह तथा श्री अश्विनी ने स्वस्थ एवं ज्यादा चिरस्थायी वातावरण का निर्माण करने के लिए साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर बल दिया।





****
पीके/केसी/एके/डीके
(रिलीज़ आईडी: 2173347)
आगंतुक पटल : 59