रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डीजीएएफएमएस ने "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" के तहत महिला इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया

Posted On: 30 SEP 2025 6:08PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) ने 30 सितंबर 2025 को साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय की महिला कर्मचारियों के लिए "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" के तहत महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्त्री रोग और प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, नींद कल्याण और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में विषय विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य वार्ता शामिल थी और महिला एवं बाल स्वास्थ्य मुद्दों पर एक पैनल चर्चा के साथ इसका समापन हुआ।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक, सर्जन, वाइस एडमिरल आरती सरीन ने परिवारों और समुदायों के निर्माण में महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की केंद्रीय भूमिका को स्वीकार किया। डीजीएएफएमएस ने दोहराया कि सही स्वास्थ्य समर्थन उत्पन्न करने और महिला एवं बाल स्वास्थ्य को उचित प्रोत्साहन देने के लिए इस अभियान को निरंतर जारी रखना होगा। उन्होंने एक स्वस्थ और समृद्ध भविष्य के लिए एक स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन प्राप्त करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव श्रीमती दीप्ति मोहिल चावला ने महिला स्वास्थ्य के महत्व और परिवार के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने तथा राष्ट्र निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया।

इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के सभी विभागों की 100 से अधिक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया और इंटरैक्टिव सत्र में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार है विकास का आधार" के आदर्श वाक्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता पैदा की गई। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर 2025 को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।

****

पीके/केसी/वीएस/डीए


(Release ID: 2173299) Visitor Counter : 20
Read this release in: English , Urdu