विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विधायी विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत "स्वच्छ हरित उत्सव" का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 26 SEP 2025 7:32PM by PIB Delhi

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत 26 सितंबर 2025 को "स्वच्छ हरित उत्सव" नामक एक जीवंत और प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया, जो एक इको-फ्रेंडली और शून्य अपशिष्ट कार्यशाला थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हितधारकों के बीच स्थायी प्रथाओं, पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को प्रोत्साहन देना था।

 

कार्यक्रम में विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि, अभियान के अतिरिक्त सचिव एवं नोडल अधिकारी श्री आर. के. पटनायक, अतिरिक्त सचिव डॉ. के. वी. कुमार, के साथ राजभाषा विभाग और विधि साहित्य प्रकाशन जैसे संबंधित कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 

कार्यशाला में विशेषज्ञों की ओर से संचालित सत्र आयोजित किए गए, जिनमें निम्नलिखित विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया:

 

  • अपशिष्ट प्रबंधन में सर्वोत्तम अभ्यास
  • रीसाइक्लिंग में नवाचार
  • स्वच्छता और संपोषण बनाए रखने में निजी और संस्थागत उत्तरदायित्व का महत्व

 

अपने संबोधन में, विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि ने संपोषित विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को आगे बढ़ाने में कानूनी फ्रेमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और एक स्वच्छ, हरित और अधिक संपोषित भारत के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

 

 

***

पीके/केसी/एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2172043) आगंतुक पटल : 62
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu