संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत दिल्ली के पुराना किला में श्रमदान और पौधरोपण अभियान

प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2025 6:31PM by PIB Delhi

संस्कृति मंत्रालय ने बड़े उत्साह और जोश के साथ, 25 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" श्रमदान अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन 17 सितंबर, 2025 से 2 अक्टूबर, 2025 तक संस्कृति मंत्रालय के सभी 43 संगठनों द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान का हिस्सा है।

 

इस कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सैकड़ों अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने सामूहिक रूप से पुराने किले के हुमायूँ गेट के पास हरे-भरे लॉन और आसपास के क्षेत्रों की सफाई के लिए एक घंटे का समय दिया।

 

 इस अभियान का नेतृत्व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक (डीजी) ने किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर इस अभियान की शुरुआत की, जिससे स्वच्छता और पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को बल मिला।

 

श्रमदान के दौरान एकत्रित कचरे को सावधानीपूर्वक अलग किया गया और स्थापित अपशिष्ट प्रबंधन प्रोटोकॉल के अनुसार उसका निपटान किया गया। सफाई अभियान के बाद, पुराना किला परिसर में कुंती माता मंदिर के पास पौधरोपण अभियान चलाया गया।

 

इस पौधरोपण अभियान का विशेष आकर्षण महानिदेशक (एएसआई) द्वारा कल्प पौधे का रोपण था - जिसे प्रतीकात्मक रूप से "इच्छापूर्ति वृक्ष" कहा जाता है - जो विकास, समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त, संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री गुरमीत सिंह चावला और मंत्रालय तथा एएसआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पीपल, आम, नींबू, करोंदा और आंवला सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए, जिससे इस स्थल के हरित आवरण और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ाने में योगदान मिला।

 

कार्यक्रम का समापन सफाई मित्रों, मालियों और अन्य जमीनी स्तर के कर्मचारियों को स्वच्छता किट वितरित करने के साथ हुआ। इसमें सांस्कृतिक विरासत स्थलों पर स्वच्छता और सफाई बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया गया।

 

यह अभियान केवल स्वच्छता और स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में सशक्त कदम होगा, बल्कि सामूहिक सामुदायिक कार्रवाई के माध्यम से प्लास्टिक में कमी, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के महत्व को उजागर करने वाली जागरूकता पहल भी होगी।

#swachhata hi seva for Viksit Bharat@2047.

#स्वच्छताहीसेवा, विकसित भारत@2047 के लिए।

 

 

पुराना किला में प्रदर्शित जागरूकता संदेश

पहले और बाद में

******

पीके/केसी/पीके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2171436) आगंतुक पटल : 52
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu