वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नई दिल्ली में आयोजित 56वीं जीएसटी परिषद के निर्णयों पर आधारित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-3 (FAQs-3)

Posted On: 18 SEP 2025 11:00AM by PIB Delhi

प्रश्न 1. वस्तुओं पर सीजीएसटी दरों में बदलाव के बारे में जानकारी मुझे किस अधिसूचना में मिलेगी? क्या कोई नई अधिसूचना जारी की जा रही है?

वस्तुओं पर सीजीएसटी दरों में परिवर्तन के बारे में जानकारी आपको अधिसूचना संख्या 9/2025- केंद्रीय कर (दर) दिनांक 17.9.2025 में मिलेगी। यह अधिसूचना संख्या 9/2025- केंद्रीय कर (दर) दिनांक 17.9.2025, पूर्व अधिसूचना संख्या 1/2017- केंद्रीय कर (दर) दिनांक 28 जून 2017 के स्थान पर जारी की गई है।

यह जानकारी यहाँ उपलब्ध है:

https://taxinformation.cbic.gov.in/view-pdf/1010436/ENG/Notifications

प्रश्न 2. मुझे सीजीएसटी से छूट प्राप्त वस्तुओं की सूची किस अधिसूचना में मिलेगी? क्या कोई नई अधिसूचना जारी की जा रही है?

आपको सीजीएसटी से छूट प्राप्त वस्तुओं की सूची, अधिसूचना संख्या 10/2025-केंद्रीय कर (दर) दिनांक 17.9.2025 में मिलेगी। यह अधिसूचना संख्या 10/2025-केंद्रीय कर (दर) दिनांक 17.9.2025, पूर्व अधिसूचना संख्या 2/2017-केंद्रीय कर (दर) दिनांक 28 जून 2017 के स्थान पर जारी की गई है।

यह जानकारी यहां उपलब्ध है:

https://taxinformation.cbic.gov.in/view-pdf/1010437/ENG/Notifications

 

प्रश्न 3. हस्तशिल्प के लिए जीएसटी दर मुझे किस अधिसूचना में मिलेगी? क्या कोई नई अधिसूचना जारी की जा रही है?

हस्तशिल्प के लिए जीएसटी दरें आपको अधिसूचना संख्या 13/2025-केंद्रीय कर (दर) दिनांक 17.9.2025 में मिलेंगी। यह अधिसूचना संख्या 13/2025-केंद्रीय कर (दर) दिनांक 17.9.2025, अधिसूचना संख्या 21/2018-केंद्रीय कर (दर) दिनांक 26 जुलाई, 2018 को संशोधित करने के लिए जारी की गई है।

यह जानकारी यहाँ उपलब्ध है:

https://taxinformation.cbic.gov.in/view-pdf/1010440/ENG/Notifications

प्रश्न 4. कौन सी अधिसूचना क्षतिपूर्ति उपकर की संशोधित दरें निर्धारित करती है?

अधिसूचना संख्या 1/2017-क्षतिपूर्ति उपकर (दर) दिनांक 28.6.2017 को, अधिसूचना संख्या 2/2025-क्षतिपूर्ति उपकर (दर) दिनांक 17.9.2025 द्वारा क्षतिपूर्ति उपकर दरों में परिवर्तनों को अधिसूचित करने के लिए संशोधित किया गया है।

यह जानकारी यहां उपलब्ध है:

https://taxinformation.cbic.gov.in/view-pdf/1010449/ENG/Notifications

प्रश्न 5. पेट्रोलियम कार्यों के लिए आयातित वस्तुओं पर जीएसटी दर में बदलाव से जुड़ी अधिसूचना कौन सी है?

कृपया इस संबंध में अधिसूचना संख्या 11/2025-केंद्रीय कर (दर) दिनांक 17.9.2025 देखें।

यह जानकारी यहां उपलब्ध है:

https://taxinformation.cbic.gov.in/view-pdf/1010438/ENG/Notifications

प्रश्न 6. क्या विशेष संयोजन योजना के तहत ईंटों के लिए कोई नई अधिसूचना जारी की गई है?

रेत-चूना ईंटों के अलावा अन्य ईंटों के लिए विशेष संयोजन योजना के तहत जीएसटी दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना संख्या 14/2025- केंद्रीय कर (दर) दिनांक 17.9.2025 जारी की गई है।

यह यहां उपलब्ध है:

https://taxinformation.cbic.gov.in/view- pdf/1010441/ENG/Notifications

******

पीके/केसी/एनएस


(Release ID: 2169198) Visitor Counter : 47
Read this release in: English , Urdu