वस्त्र मंत्रालय
वस्त्र मंत्रालय स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस)-2025 अभियान मना रहा है
इस पहल का उद्देश्य रोजमर्रा के जीवन में स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है
प्रविष्टि तिथि:
19 SEP 2025 5:46PM by PIB Delhi
वस्त्र मंत्रालय राष्ट्रव्यापी पहल 'स्वच्छता ही सेवा'- 2025 अभियान मना रहा है, जिसका उद्देश्य दैनिक जीवन में स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है। यह अभियान वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी संगठनों में मनाया जा रहा है।
'स्वच्छता ही सेवा'-2025 अभियान के तीसरे दिन की गतिविधियों की झलकियां :
राष्ट्रीय जूट बोर्ड (एनजेबी)


कोलकाता के न्यू टाउन में ' सीटीयू' की सफाई की गई। इसके अलावा, ' पटसन भवन' के बाहरी हिस्से की सफाई का काम भी किया गया।
भारतीय जूट निगम लिमिटेड (जेसीआई)
भारतीय जूट निगम लिमिटेड ने देश के विभिन्न स्थानों के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की गतिविधियां आयोजित की।

सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईसी)-
19 सितम्बर, 2025 को कार्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।


वस्त्र समिति, मुंबई
एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को ना कहने और सभी नागरिकों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

*****
पीके/केसी/आईएम/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2168688)
आगंतुक पटल : 56