कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को न्यूनतम करने के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में विशेष अभियान 5.0 का शुभारंभ
प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2025 8:22PM by PIB Delhi
भारत सरकार ने स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 5.0 की घोषणा की है, जिसके लिए प्रारंभिक चरण 15 से 30 सितंबर, 2025 तक चलेगा।
प्रारंभिक चरण के दौरान ई-कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, अभिलेखों की समीक्षा, डिजिटलीकरण और छंटनी, लोक शिकायतों के निपटान, आरटीआई आवेदनों, मंत्रालयों और विभागों, संसद सदस्यों, राज्य सरकारों, संसदीय आश्वासनों आदि से प्राप्त संदर्भों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के लिए स्थलों और लक्ष्यों की पहचान भी की जा रही है।
प्रारंभिक चरण के बाद अभियान का मुख्य चरण [2 से 31 अक्तूबर, 2025] होगा, जिसके दौरान लंबित मामलों पर ध्यान दिया जाएगा और प्रारंभिक चरण के दौरान पहचाने गए लक्ष्यों को प्राप्त किया जाएगा।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों के साथ मिलकर 2 से 31 अक्तूबर, 2025 तक स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को न्यूनतम करने के लिए विशेष अभियान 5.0 के कार्यान्वयन के लिए कमर कस ली है। स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने और मामलों के समय पर निपटान के लिए सरकार के संकल्प का अनुपालन करने के लिए, विशेष अभियान 5.0 की तैयारियां जोरों पर हैं।
डीएआरपीजी सचिव (जो डीओपीटी का प्रभार भी संभाल रहे हैं) श्री वी. श्रीनिवास ने 9 सितंबर 2025 को कर्तव्य भवन 3 में आयोजित एक बैठक में विभाग के विभिन्न संगठनों के प्रभागीय प्रमुखों और प्रशासनिक प्रमुखों के साथ डीओपीटी में विशेष अभियान 5.0 की तैयारियों की समीक्षा की। विस्तृत प्रस्तुति के दौरान, श्री श्रीनिवास ने स्वच्छता में सुधार और सरकारी विभागों में लंबित मामलों को कम करने में विशेष अभियान की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष अभियान 5.0 के प्राथमिक विषयों पर भी प्रकाश डाला। बैठक के दौरान सभी संगठन प्रमुखों ने अभियान के मुख्य चरण के दौरान अपनाई जाने वाली कार्ययोजना भी प्रस्तुत की।
विशेष अभियान 5.0 की प्रगति की निगरानी 16 सितंबर, 2025 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा लॉन्च किए गए एक समर्पित ऑनलाइन वेब-पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और इसके संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालय विशेष अभियान 5.0 के सफल क्रियान्वयन के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। इस अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता को और बढ़ाना, लंबित मामलों को कम करना और सभी संगठनों और उनके आस-पड़ोस में स्वच्छता सुनिश्चित करना है।
*****
पीके/केसी/पीके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2168300)
आगंतुक पटल : 35