वित्त मंत्रालय
निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग स्वच्छता और दक्षता के लिए विशेष अभियान 5.0 चलाएगा
Posted On:
17 SEP 2025 5:51PM by PIB Delhi
निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को न्यूनतम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2025 तक 'विशेष अभियान 5.0' चलाएगा।
इस अभियान के दौरान डीआईपीएएम के इमारत के अंदर और बाहर के परिसरों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और केन्द्र सरकार के कार्यालयों में उत्पन्न होने वाले ई-कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। विशेष अभियान 5.0 के दो चरणों – तैयारी चरण (15 सितंबर, 2025 से 30 सितंबर, 2025) और कार्यान्वयन चरण (2 अक्टूबर, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025) की तैयारियों डीआईपीएएम ने पूरे जोर-शोर से चल रही है।
***
पीके/केसी/आईएम/एसएस
(Release ID: 2167725)
Visitor Counter : 2