संसदीय कार्य मंत्रालय
संसदीय कार्य मंत्रालय स्वच्छता ही सेवा अभियान 202 के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ में सम्मिलित हुआ
Posted On:
17 SEP 2025 5:14PM by PIB Delhi
संसदीय कार्य मंत्रालय (एमओपीए) आज स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के राष्ट्रव्यापी स्तर पर शुरू हुए कार्यक्रम में शामिल हुआ। यह 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक भारत सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में मनाया जा रहा है।
संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव श्री निकुंज बिहारी ढल ने कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर, मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सचिव महोदय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इस बात पर बल दिया कि स्वच्छता केवल इस पखवाड़े तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे पूरे वर्ष एक सतत प्रतिबद्धता के रूप में अपनाया जाना चाहिए।




मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. सत्य प्रकाश ने उपस्थित लोगों को अभियान और मंत्रालय द्वारा तैयार की गई दिन-प्रतिदिन की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी, जिसमें निम्नलिखित योजनाएं शामिल हैं:
● मंत्रालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान और श्रमदान।
● वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वच्छता निरीक्षण।
● स्वच्छ वायु के लिए एक हरित पहल, जिसमें सीपीडब्ल्यूडी (बागवानी) अनुभागों और अधिकारियों के केबिनों के लिए इनडोर पौधे उपलब्ध कराएगा।
● रंगोली बनाने की प्रतियोगिता जैसी कर्मचारी सहभागिता गतिविधियाँ।
● एक स्थानीय स्कूल में "एक घंटा - एक दिन - एक साथ श्रमदान" के अंतर्गत सामुदायिक भागीदारी।
● संसद भवन चिकित्सा केंद्र में सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जाँच।
● सफाई मित्रों का अभिनंदन और उनके योगदान के सम्मान में समापन समारोह।
मंत्रालय इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण और भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान के अनुरूप सफाई, स्वच्छता और श्रम की गरिमा की संस्कृति को पोषित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करता है।
*******
पीके/केसी/एमकेएस/डीके
(Release ID: 2167702)
Visitor Counter : 2