विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत, कार्यस्थल दक्षता बढ़ाने के लिए केंद्रित पहल की

प्रविष्टि तिथि: 16 SEP 2025 6:50PM by PIB Delhi

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत कार्यस्थल की दक्षता बढ़ाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए केंद्रित पहल की है। इससे नवंबर, 2024 से अगस्त, 2025 की अवधि के दौरान अधिक संगठित और स्थायी कार्य वातावरण तथा केंद्रित प्रयासों, स्वच्छ स्थानों और बढ़ी हुई दक्षता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई। उक्त अभियान के एक भाग के रूप में, 4835 फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 1698 फाइलों की पहचान छंटनी के लिए की गई और आज की तिथि तक 604 फाइलों की छंटनी की जा चुकी है, कुल 16 वर्ग फुट स्थान मुक्त किया गया है, 510 लोक शिकायतों का निपटारा किया गया है, 65 प्रधानमंत्री कार्यालय संदर्भों का समाधान किया गया है, 29 स्वच्छता अभियान चलाए गए और कुल 5.05 लाख रुपये का राजस्व सृजित किया गया है।

***

पीके/केसी/एसकेजे/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2167315) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi