संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशेष अभियान 5.0 का शुभारंभ: डाक विभाग की सुशासन के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता

Posted On: 16 SEP 2025 4:04PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने शासन में स्वच्छता, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विशेष अभियान 5.0 का शुभारंभ किया। पिछले चार वर्षों की तरह, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) विभिन्न मंत्रालयों में इस विशेष अभियान के समन्वय और संचालन के लिए नोडल एजेंसी है। पिछले संस्करणों की सफलता  को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष भी डाक विभाग विशेष अभियान 5.0 के लिए निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष अभियान 5.0 के सुचारू संचालन के लिए डीएआरपीजी द्वारा तैयार किए गए दिशानिर्देश, डाक विभाग द्वारा अपने 23 मंडल कार्यालयों में 2 से 31 अक्टूबर, 2025 तक स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटारे हेतु पहले ही प्रसारित किए जा चुके हैं।

इसी अवधि के दौरान, पिछले वर्ष भी विशेष अभियान 4.0 चलाया गया था, जो नवंबर 2024 से अगस्त 2025 तक प्रत्येक माह जारी रहा। इस चरण के दौरान, डाक विभाग ने उक्त अभियान के लिए निर्धारित सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय में हासिल किया और यह सुनिश्चित किया कि स्वच्छता को एक व्यवहारिक आदत के रूप में स्थापित करते हुए सफाई की संस्कृति उसके नेटवर्क के कोने-कोने तक पहुंचे। पिछले अभियान की कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

विशेष अभियान 4.0 की उपलब्धियां

• अक्टूबर 2024 में 70,242 वास्तविक फाइलों का निपटारा किया गया, जिसकी संख्या अगस्त 2025 के अंत तक बढ़कर 1,41,801 वास्तविक फाइलों तक पहुंच गया।

• अक्टूबर 2024 में 1 लाख से अधिक स्थलों की सफाई की गई और दिसंबर 2024 से अगस्त 2025 तक अनुवर्ती स्वच्छता गतिविधियों में 27,968 स्थलों की सफाई की गई।

• अक्टूबर 2024 में लगभग 1.15 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ और दिसंबर 2024 से अगस्त 2025 तक अनुवर्ती कार्रवाई में कबाड़ के निपटान से 1,87,27,657 रुपये का राजस्व अर्जित हुआ।

• अगस्त 2025 के अंत तक 9.36 लाख से अधिक लोक शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है।

• अगस्त 2025 तक लगभग 94,572 वर्ग फुट जगह खाली कराई जा चुकी है।

विशेष अभियान 4.0 के दौरान अपनाई गई कुछ सर्वोत्तम कार्यप्रणाली

लाइफ स्टाइल - औषध वाटिका: दिल्ली कैंट डाकघर में मेघदूत औषध वाटिका की स्थापना की गई। स्वच्छता अभियान के तहत, खरपतवार से पटे एक स्थान को हर्बल गार्डन में बदल दिया गया। आज इसमें एलोवेरा, तुलसी, हल्दी, पुदीना और आंवला जैसे विभिन्न औषधीय पौधे लगे हैं।

लाइफ स्टाइल - कचरे से बेहतर सामान का निर्माण: क्षतिग्रस्त फर्नीचर, पुरानी साइकिल, बची हुई रस्सी (जूट एवं कपास) और पोस्टकार्ड का उपयोग “चरखा” बनाने की सामग्री के रूप में किया गया है। योगयोग भवन में लाउंज के सौंदर्यीकरण के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से प्राप्त कैरिबियन नाव का उपयोग किया गया है। फर्नीचर के कचरे से प्राप्त लकड़ी से स्टैंड तैयार किया गया है। इसी प्रकार, महात्मा गांधी (कोलाज) को क्षतिग्रस्त फर्नीचर, इस्तेमाल की गई फाइल कवर और एक क्षतिग्रस्त डाक पैड का उपयोग करके बनाया गया, जबकि महात्मा गांधी (स्केच) को पश्चिम बंगाल सर्किल में क्षतिग्रस्त फर्नीचर और एक प्रयुक्त नीले मेल बैग का उपयोग करके बनाया गया।

मेघदूत औषधि वाटिका का निर्माण दिल्ली कैंट डाकघर में उस स्थान पर किया गया, जो खरपतवार से पटा हुआ था।

क्षतिग्रस्त फर्नीचर, एक पुरानी साइकिल, बची हुई जूट एवं कपास की रस्सियों और पोस्टकार्ड का उपयोग ‘चरख’' बनाने की सामग्री के रूप में किया गया।

महात्मा गांधी (कोलाज) क्षतिग्रस्त फर्नीचर, प्रयुक्त फाइल कवर और क्षतिग्रस्त डाक पैड का उपयोग करके बनाया गया  तथा महात्मा गांधी (स्केच), क्षतिग्रस्त फर्नीचर और प्रयुक्त नीले मेल बैग का उपयोग करके बनाया गया।

 

योगयोग भवन के लाउंज के सौंदर्यीकरण के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से प्राप्त एक कैरिबियन नाव का उपयोग किया गया है। स्टैंड बेकार पड़े फर्नीचर से प्राप्त पुनर्चक्रित लकड़ी से बनाया गया है।

आगे की राह

पिछले अभियान की उपलब्धियों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को आगे बढ़ाते हुए, आगामी उपलब्धियां पिछली पहलों के लाभों को समेकित करेंगी और स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जन भागीदारी के स्थायी मॉडलों पर जोर देंगी। इस अभियान का उद्देश्य संस्थागत तंत्र को मजबूत करना, मूल्य प्रणाली के संतृप्ति, संस्थागतकरण एवं आंतरिककरण के उद्देश्य को बढ़ावा देना और दीर्घकालिक व्यवहार परिवर्तन के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाना है, जिससे एक स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र के दृष्टिकोण के साथ तालमेल बिठाया जा सके। विभाग विशेष अभियान 5.0 को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

*****

पीके/केसी/आर /डीए


(Release ID: 2167296) Visitor Counter : 2
Read this release in: English , Urdu