श्रम और रोजगार मंत्रालय
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता में प्रगति की
प्रविष्टि तिथि:
16 SEP 2025 1:40PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ एवं अधिक कुशल सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय स्वच्छता को संस्थागत बनाने तथा मंत्रालय, इसके स्वायत्त निकायों और क्षेत्रीय संरचनाओं में प्रशासनिक लंबित मामलों को कम करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है।
प्रमुख उपलब्धियां (नवंबर 2024 – अगस्त 2025):
- 811 भौतिक फाइलें हटाई गईं: एक बड़े सफाई अभियान के माध्यम से पुरानी और अनावश्यक भौतिक फाइलें हटा दी गईं, जिससे संगठन की दक्षता को बढ़ावा मिला।
- ई-ऑफिस का पूर्ण कार्यान्वयन: मंत्रालय ने ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म को पूर्ण रूप से अपना लिया है। इससे कागज-आधारित कार्यप्रवाह समाप्त हो गया है तथा पारदर्शिता और उत्पादकता में वृद्धि हुई है।
- 97 प्रतिशत लोक शिकायतों का समाधान: प्राप्त 3,74,997 शिकायतों में से 3,64,383 का समाधान किया गया। यह नागरिकों को समय पर सेवा प्रदान करने पर मंत्रालय के अटूट ध्यान को दर्शाता है।
- शिकायत अपीलों का 98 प्रतिशत निपटान: प्राप्त 38,283 अपीलों में से 37,558 शिकायत अपीलों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। यह उत्तरदायी शासन के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
- 500 से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए गए: 500 से अधिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए, जो स्वच्छ और संगठित कार्यस्थलों को बनाए रखने के लिए मंत्रालय की गहरी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
भविष्य को देखते हुए: विशेष अभियान 5.0 (2-31 अक्टूबर 2025):
मंत्रालय विशेष अभियान 5.0 की तैयारी कर रहा है। यह एक महीने तक चलने वाली पहल है। इसका उद्देश्य स्वच्छता प्रथाओं को और अधिक संस्थागत बनाना और संगठन के सभी स्तरों पर लंबित कार्यों को कम करना है। यह अभियान उत्तरदायी शासन, पारदर्शिता और नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगा।
***
पीके/केसी/केके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2167161)
आगंतुक पटल : 15