पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दिल्ली चिड़ियाघर में एवियन इन्फ्लूएंजा की घटना और राष्ट्रीय प्राणी उद्यान द्वारा 4 अप्रैल तक उठाए गए कदमों पर नवीनतम जानकारी

प्रविष्टि तिथि: 04 SEP 2025 8:04PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी) ने सूचित किया है कि दिल्ली चिड़ियाघर के पक्षीशाला में जलीय पक्षियों या तालाबों के आसपास किसी प्रवासी पक्षी की मृत्यु की अब कोई सूचना नहीं मिली है। पक्षियों, जानवरों और चिड़ियाघर के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए गहन स्वच्छता और जैव- सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जा रहा है।

 विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अधिकारियों ने चिड़ियाघर का दौरा किया और निदेशक के साथ अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जाँच, जन स्वास्थ्य के लिए किए गए उपायों और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में चर्चा की। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) और दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग की एक निगरानी टीम ने राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का दौरा किया और आगे की जाँच और विश्लेषण के लिए पर्यावरण संबंधी नमूने और पक्षियों के नमूने एकत्र किए।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान लगातार सतर्क है और इस बीमारी को जल्द से जल्द नियंत्रित करने के लिए मानक दिशा निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक उपाय कर रहा है।

****

पीके/ केसी/ जेएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2163948) आगंतुक पटल : 49
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi