पर्यटन मंत्रालय
मौज-मस्ती के लिए पर्यटन
Posted On:
21 AUG 2025 4:20PM by PIB Delhi
पिछले पांच वर्षों के दौरान भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) और अवकाश पर्यटकों की प्रतिशत हिस्सेदारी का विवरण नीचे दिया गया है:
वर्ष
|
एफटीए (लाख में)
|
मौज-मस्ती के लिए अवकाश और मनोरंजन का प्रतिशत
|
2020
|
27.45
|
58.4
|
2021
|
15.27
|
5.8
|
2022
|
64.37
|
36.5
|
2023
|
95.21
|
46.2
|
2024
|
99.52
|
45
|
स्रोत: आव्रजन ब्यूरो
महामारी के बाद वैश्विक पर्यटन में आई तेज़ी मुख्य रूप से विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में वृद्धि और एक विविध एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध गंतव्य के रूप में भारत में बढ़ते विश्वास से प्रेरित है। बेहतर हवाई संपर्क ने प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुँच में सुधार किया है, जबकि पर्यटन अवसंरचना के निरंतर विकास ने पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाया है। इसके अतिरिक्त, लक्षित घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विपणन अभियानों ने भारत की वैश्विक अपील को मज़बूत किया है, जिससे यह दुनिया भर के यात्रियों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित हुआ है।
पर्यटन मंत्रालय ने देश में पर्यटकों के आगमन को बढ़ाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में कई उपाय/पहल की हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:
- पर्यटन मंत्रालय ‘स्वदेश दर्शन’, ‘तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान पर राष्ट्रीय मिशन (प्रशाद)’ और ‘पर्यटन अवसंरचना विकास के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सहायता’ योजनाओं के तहत देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटन संबंधी अवसंरचना और सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों/केंद्रीय एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
- पर्यटन मंत्रालय अपने विभिन्न अभियानों और आयोजनों के माध्यम से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों और उत्पादों को बढ़ावा देता है। इनमें से कुछ पहलों में "देखो अपना देश" अभियान, "अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट", "भारत पर्व" आदि शामिल हैं।
- अन्य विशिष्ट विषयों के साथ-साथ विषयगत पर्यटन जैसे कल्याण पर्यटन, पाक-कला पर्यटन, ग्रामीण, पारिस्थितिकी पर्यटन आदि को बढ़ावा दिया जाता है, ताकि पर्यटन का दायरा अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ाया जा सके।
- क्षमता निर्माण, कौशल विकास पर केंद्रित पहलों के माध्यम से समग्र गुणवत्ता और आगंतुक अनुभव को बढ़ाना, जैसे 'सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण', 'अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा प्रदाता' (आईआईटीएफ), 'पर्यटन मित्र' और 'पर्यटन दीदी'
- ई-वीज़ा योजना अब 171 देशों के लिए उपलब्ध है और यह 9 उप-श्रेणियों के लिए उपलब्ध है:
i. ई-पर्यटक वीज़ा
ii. ई-व्यावसायिक वीज़ा
iii. ई-चिकित्सा वीज़ा
iv. ई-सम्मेलन वीज़ा
v. ई-चिकित्सा परिचारक वीज़ा
vi. ई-आयुष वीज़ा
vii. ई-आयुष परिचारक वीज़ा
viii. ई-छात्र वीज़ा
ix. ई-छात्र X वीज़ा
यह जानकारी केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
****
पीके/केसी/केपी
(Release ID: 2159679)
Visitor Counter : 6