पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
संसद प्रश्न: गोदावरी नदी में ड्यूटेरियम का उपयोग
प्रविष्टि तिथि:
21 AUG 2025 6:36PM by PIB Delhi
तेलंगाना के जिला भद्राद्री, कोठागुडेम के मनुगुरु में गोदावरी नदी के जल से ड्यूटेरियम निकालने के लिए H2S-H2O द्वि-तापीय रासायनिक विनिमय तकनीक का उपयोग किया जाता है। इसी तकनीक पर आधारित एक अन्य संयंत्र, राणा प्रताप सागर झील के जल से ड्यूटेरियम निकालने के लिए कोटा, राजस्थान में कार्यरत है।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी आज राज्यसभा में लिखित उत्तर दी।
******
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2159434)
आगंतुक पटल : 71