विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसदीय प्रश्न: विज्ञान धारा योजना के तहत समर्थन प्राप्त करने वाले स्टार्ट अप्स एवं अनुसंधान संस्थान

Posted On: 20 AUG 2025 4:20PM by PIB Delhi

विज्ञानधारा योजना विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की तीन अम्ब्रेला योजनाओं - (1) विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थागत और मानव क्षमता निर्माण, (2) अनुसंधान और विकास और (3) नवाचार, प्रौद्योगिकी विकास और परिनियोजन - के विलय के बाद 16.01.2025 से प्रभावी हुई। योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या शुरुआत से ही बढ़ी है और उनके राज्य-वार विवरण अनुबंध-I में दिए गए हैं।

विज्ञानधारा के तहत, देश भर में 36 टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर्स (टीबीआई) को निधि-सीड सहायता प्रदान की गई है। इन टीबीआई ने आगे 72 स्टार्टअप्स को सीड फंड दिया। इन स्टार्टअप्स का चयन संबंधित टीबीआई की सीड सपोर्ट मैनेजमेंट कमेटी (एसएसएमसी) द्वारा निम्नलिखित व्यापक मानदंडों का उपयोग करके किया गया:

  • समस्या विवरण और प्रस्तावित समाधान
  • बाजार अवसर
  • व्यवहार्यता और नवीनता
  • संभावित प्रभाव
  • प्रतिस्पर्धा

विज्ञानधारा योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है और इसे अखिल भारतीय स्तर पर लागू किया जा रहा है। विज्ञानधारा के तहत, शुरुआत से आवंटित और उपयोग किए गए कुल फंड इस प्रकार हैं:

वर्ष

आवंटन (करोड़ रूपये में)

12.08.2025 तक खर्च (करोड़ रूपये में)

2024-25

330.75

271.98

2025-26

1425

984.33

Total

1755.75

1256.31

अनुबंध-I

 

विज्ञानधारा योजना के तहत लाभार्थियों की राज्यवार संख्या :

 

क्रम सं.

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

लाभार्थियों की संख्या

 

आंध्र प्रदेश

3816

 

अरुणाचल प्रदेश

30

 

असम

491

 

बिहार

2517

 

छत्तीसगढ़

3812

 

गोवा

112

 

गुजरात

1561

 

हरियाणा

1138

 

हिमाचल प्रदेश

753

 

झारखंड

1968

 

कर्नाटक

6676

 

केरल

1278

 

मध्य प्रदेश

3963

 

महाराष्ट्र

3303

 

मणिपुर

262

 

मेघालय

90

 

मिजोरम

28

 

नगालैंड

18

 

ओडिशा

3749

 

पंजाब

687

 

राजस्थान

12424

 

सिक्किम

36

 

तमिलनाडु

1707

 

तेलंगाना

3679

 

त्रिपुरा

81

 

उत्तराखंड

2661

 

उत्तर प्रदेश

13195

 

पश्चिम बंगाल

1570

 

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

24

 

चंडीगढ़

283

 

दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दियु

20

 

जम्मू एवं कश्मीर

1183

 

दिल्ली

1155

 

लद्दाख

21

 

लक्षद्वीप

5

 

पांडिचेरी

83

 

यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान, पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

***

पीके/केसी/एसके/एसएस

 


(Release ID: 2158677)
Read this release in: English