विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
संसदीय प्रश्न: कवरत्ती द्वीप पर तारामंडल
प्रविष्टि तिथि:
20 AUG 2025 4:22PM by PIB Delhi
लक्षद्वीप प्रशासन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के पास कवरत्ती द्वीप पर मौजूदा तारामंडल के चरण-वार उन्नयन का प्रस्ताव है। तारामंडल के बुनियादी ढाँचे और सामग्री के आधुनिकीकरण की आवश्यकता के संबंध में एक मूल्यांकन किया गया था। इस संबंध में सेवा रिपोर्ट मौजूदा तारामंडल प्रोजेक्शन प्रणाली, कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर के उन्नयन का सुझाव देती है। मौजूदा कंप्यूटर और हार्डवेयर के उन्नयन के पहले चरण की अनुमानित लागत लगभग ₹2,12,01,442/- (दो करोड़ बारह लाख एक हजार चार सौ बयालीस रुपये) है। समय-सीमा और कार्यान्वयन एजेंसी का निर्णय लक्षद्वीप प्रशासन का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग करेगा।
लक्षद्वीप में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को मजबूत करने के लिए, भारत सरकार का विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग आउटरीच कार्यक्रम चला रहा है, जैसे: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस और इन्नोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च (इंस्पायर) - मिलियन माइंड्स ऑग्मेंटिंग नेशनल एस्पिरेशंस एंड नॉलेज (मानक)। ये कार्यक्रम लक्षद्वीप के विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए जाते हैं। ये कार्यक्रम 10-17 वर्ष के आयु वर्ग के युवा छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्थानीय समस्याओं का पता लगाने और उन्हें हल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान, पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।
****
पीके/केसी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2158620)
आगंतुक पटल : 40