विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
संसदीय प्रश्न: क्वांटम कम्प्यूटिंग
Posted On:
20 AUG 2025 4:23PM by PIB Delhi
भारत सरकार का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) आठ वर्षों की अवधि के लिए ₹6003.65 करोड़ के परिव्यय के साथ राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) को लागू कर रहा है। इस मिशन के तहत, वित्तीय वर्ष 2024-25 में चार थीमैटिक हब (टी-हब्स) स्थापित किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक क्वांटम प्रौद्योगिकियों के एक विशिष्ट डोमेन पर केंद्रित है - क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम संचार, क्वांटम सेंसिंग और मेट्रोलॉजी, और क्वांटम सामग्री और उपकरण। क्वांटम कंप्यूटिंग टी-हब भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु में स्थापित किया गया है, जिसमें 30 शोधकर्ताओं और पूरे भारत में 21 संस्थानों के साथ छह तकनीकी समूह शामिल हैं, जो सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों से हैं। क्वांटम कंप्यूटिंग के तकनीकी क्षेत्र के तहत, डीएसटी ने विभिन्न प्लेटफार्मों में स्वदेशी क्षमताओं के निर्माण के उद्देश्य से अनुसंधान परियोजनाओं का समर्थन किया है, जैसे कि सुपरकंडक्टिंग क्विबिट्स - टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर), मुंबई, न्यूट्रल एटम्स - रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु, ट्रैप्ड आयन - भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, पुणे, सेमीकंडक्टिंग क्विबिट्स - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे एवं फोटोनिक तकनीक - भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु। ये परियोजनाएं क्विबिट डिजाइन और नियंत्रण, त्रुटि सुधार और स्केलिंग जैसी कोर चुनौतियों का समाधान करती हैं, जिससे स्वदेशी समाधानों को बढ़ावा मिलता है और इस उभरते क्षेत्र में नवाचार को गति मिलती है। डीएसटी के क्वांटम सक्षम विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम के तहत, टीआईएफआर मुंबई ने 2डी आर्किटेक्चर में 3-क्विबिट सिस्टम और 3डी आर्किटेक्चर में 4-क्विबिट सिस्टम को विशिष्ट किया है। डीएसटी ने क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में तीन स्टार्टअप को भी समर्थन दिया है। इनमें से एक स्टार्टअप ने सुपरकंडक्टिंग क्विबिट तकनीक पर आधारित 25-क्विबिट क्वांटम प्रोसेसर के साथ एक क्वांटम कंप्यूटर विकसित किया है। सरकारी और निजी क्षेत्रों में क्वांटम कंप्यूटिंग पर काम कर रही एजेंसियों की विस्तृत सूची परिशिष्ट I में दी गई है।
परमाणु ऊर्जा विभाग, टीआईएफआर मुंबई ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से स्वदेशी क्वांटम प्रोसेसर यूनिट वाले 6-क्विबिट क्वांटम कंप्यूटर का एंड टू एंड परीक्षण किया है।
भारत सरकार ने आठ साल की अवधि के लिए एनक्यूएम को मंजूरी दी है। हालाँकि एनक्यूएम के कार्यान्वयन की मोटे तौर पर तीन समय-सीमाएँ हैं, यानी 3 साल, 5 साल और 8 साल। क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में मिशन के प्रमुख लक्ष्यों में 3 साल में 20-50 फिजिकल क्विबिट्स, 5 साल में 50-100 फिजिकल क्विबिट्स और 8 साल में 50-1000 फिजिकल क्विबिट्स वाले इंटरमीडियेट स्केल के क्वांटम कंप्यूटरों का विकास शामिल है। डीएसटी ने क्वांटम एल्गोरिदम में अनुसंधान का समर्थन करने के लिए प्रस्तावों के लिए एक आह्वान शुरू किया है ताकि व्यावहारिक, स्केलेबल और प्रभावी एल्गोरिथम समाधानों को सक्षम करके क्वांटम कंप्यूटिंग की क्षमता को उजागर किया जा सके। डीएसटी ने क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में स्टार्टअप का समर्थन करने के लिए एक रोलिंग कॉल भी जारी किया है।
परिश्ष्ट -I
क्वांटम कम्प्यूटिंग पर काम कर रही एजेंसियों की सूची
क्रम सं.
|
संस्थान
|
सरकारी/निजी
|
-
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
|
सरकारी
|
-
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की
|
सरकारी
|
-
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़
|
सरकारी
|
-
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
|
सरकारी
|
-
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुआहाटी
|
सरकारी
|
-
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना
|
सरकारी
|
-
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
|
सरकारी
|
-
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,. मद्रास
|
सरकारी
|
-
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर
|
सरकारी
|
-
|
सोसाइटी फॉर इलेक्ट्रानिक ट्रांजैक्शन एंड सिक्योरिटी, चेन्नई
|
सरकारी
|
-
|
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग, बंगलौर
|
सरकारी
|
-
|
रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट, बंगलुरु
|
सरकारी
|
-
|
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, पुणे
|
सरकारी
|
-
|
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, भुवनेश्वर
|
सरकारी
|
-
|
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलौर
|
सरकारी
|
-
|
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई
|
सरकारी
|
-
|
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, हैदराबाद
|
सरकारी
|
-
|
जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च बंगलुरु
|
सरकारी
|
-
|
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च,, तिरुअनंतपुरम
|
सरकारी
|
-
|
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड साइंस पिलानी, हैदराबाद कैंपस
|
निजी
|
-
|
जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी, नोयडा
|
निजी
|
-
|
क्यूपीआईएआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
|
निजी
|
-
|
डिमीरा टेक्नालॉजीज प्राइवेट लिमिटेड
|
निजी
|
-
|
प्रेनिश्क प्राइवेट लिमिटेड
|
निजी
|
यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान, पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।
****
पीके/केसी/एसके
(Release ID: 2158584)